आखिर क्यों स्टार्स के पेट पर हाथ रखते हैं ओरी? तृप्ति डिमरी के साथ आई फोटोज, तो खुल गई सच्चाई!
Orry with Tripti Dimri: ओरी बॉलीवुड में किसी सेलेब से भी ज्यादा पहचान बना चुके हैं। बीते दिनों ओरी को लोगों ने खूब सर्च भी किया। ओरी बिग बॉस में आए तो उन्होंने खुद को लेकर बहुत सारे खुलासे भी किए। ओरी हर सेलेब के साथ नजर आते हैं। इस कड़ी में हाल ही में वे नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी के साथ पोज देते दिखे। ऐसे में देखते ही देखते लोगों ने ओरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हाल ही में एक इवेंट में तृप्ति डिमरी लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं। तृप्ति रेड ड्रेस में बेहद हॉट लग रही थीं। इस बीच ओरी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वे रेड ड्रेस में कहर ढा रहीं तृप्ति के बगल में खड़े दिख रहे हैं। इस बीच लोगों ने ओरी को ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने तस्वीरें देखने के बाद ओरी को तृप्ति का बच्चा बता डाला। वहीं कमेंट सेक्शन में कई लोग ये पूछने लगे कि ओरी सेलेब्स के पेट में हाथ क्यों रखते हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि मुझे मालूम है कि ओरी ऐसा क्यों करते हैं। दरअसल, ओरी ये जानना चाहते हैं कि उनके पेट में कोई दिक्कत तो नहीं है। सब कुछ ठीक है ना। इसलिए ओरी ऐसा करते होंगे। ये मजेदार कमेंट देखने के बाद लोगों की हंसी छूट पड़ी।
तृप्ति डिमरी की बात करें तो एक्ट्रेस को एनिमल फिल्म के जबरदस्त फेम मिला है। तृप्ति की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ और लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया। एक्ट्रेस का रणबीर कपूर के साथ फिल्म में इंटीमेट सीन था, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की। कई लोग तृप्ति का फिगर देख उनके कायल हुए तो कई लोग फिल्म में उनकी मासूमियत देखने के बाद।
वहीं ओरी की बात करें तो वे पिछले लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों जब वे बिग बॉस में आए थे तो ओरी ने कहा था कि वे एक तस्वीर क्लिक करवाने की मोटी रकम लेते हैं। ओरी को 20-30 लाख रुपये सिर्फ एक फोटो के मिलते हैं। ये सुनने के बाद खुद सलमान खान भी शॉक हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications