Orry Orhan Awatramani Net Worth: कटरा शराबकांड में फंसे ओरहान अवत्रामणि कितने अमीर? अंबानी परिवार से गहरा नाता
Orry Orhan Awatramani Net Worth: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ओर्री (Orry) के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में ओर्री ने शराब का सेवन किया। ओर्री के साथ ही उनके 7 साथियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर अपने हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और बॉलीवुड सेलेब्स संग नजदीकियों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले ओर्री एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस घटना के बाद लोग उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और इनकम सोर्स को लेकर काफी जिज्ञासु हो गए हैं।

Who is Orry Orhan Awatramani: कौन हैं Orry?
Orry इंटरनेट सेंसेशन तब बने, जब वह बॉलीवुड और हॉलीवुड की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में दिखने लगे। दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), अनन्या पांडे (Ananya Pandey), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और अंबानी परिवार (Ambani Family) के सदस्यों के साथ उनकी नजदीकियां उन्हें और फेमस बना चुकी हैं।
2 अगस्त 1995 को जन्मे Orry ने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से संचार डिजाइन और ललित कला की पढ़ाई की है। वह फैशन डिजाइनिंग, एक्टिंग और गाने लिखने जैसे कई फील्ड्स में एक्टिव हैं।
Orry Orhan Awatramani Net Worth: कितने अमीर हैं Orry?
ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओर्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट अक्सर महंगे ब्रांड्स जैसे Balenciaga, Gucci और Louis Vuitton से भरे होते हैं, जिससे उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल साफ झलकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Orry की नेट वर्थ 10 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। हालांकि, इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है, क्योंकि वह अपनी इनकम डिटेल्स छुपाकर रखते हैं।
Orry Income Source: कमाई के प्रमुख सोर्स
Orry की इनकम के कई सोर्स हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया था कि वह एक सेल्फी के लिए 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं, जबकि किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 25 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा, वह पेड पार्टियों का आयोजन भी करते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।
इसके अलावा, Orry रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में भी काम कर चुके हैं। 2017 से वह स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं, जिससे उनकी इनकम में इजाफा हुआ है। ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन्स और पर्सनल मर्चेंडाइजिंग भी उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया है।
Orry की लग्जरी लाइफस्टाइल
Orry महंगी चीजों के शौकीन हैं। हाल ही में उन्हें 20 करोड़ रुपये की Bulgari Serpenti Mysteriosi हाई ज्वेलरी वॉच और 4.3 करोड़ रुपये का डायमंड नेकलेस पहने देखा गया था। उनके कलेक्शन में एक्सपेंसिव कपड़े, गहने और गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन शामिल है।
Orry पर FIR क्यों हुई?
कटरा पुलिस स्टेशन में Orry और उनके दोस्तों के खिलाफ धारा 223 (भारतीय न्याय संहिता, बीएनएसएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने माता वैष्णो देवी के बेस कैंप में शराब पीकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस इलाके में शराब और मांसाहारी भोजन पर सख्त प्रतिबंध है, लेकिन उन्होंने इन नियमों को तोड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए FIR दर्ज की और जांच के आदेश दिए।
बॉलीवुड में Orry का प्रभाव
Orry के करीबी दोस्तों में अजय देवगन (Ajay Devgan)की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), अनन्या पांडे (Ananya Pandey)जैसे कई बॉलीवुड स्टार किड्स शामिल हैं। वह अंबानी परिवार के भी काफी करीब माने जाते हैं। उनके सोशल सर्कल और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन की वजह से उन्हें बॉलीवुड पार्टियों और बड़े इवेंट्स में खास तवज्जो दी जाती है।
Orry की लाइफस्टाइल जितनी ग्लैमरस है, उतनी ही विवादों से भी जुड़ी रही है। कटरा शराबकांड के बाद एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है। हालांकि, उनकी लोकप्रियता इस विवाद से कम होती नहीं दिख रही, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, हाई-प्रोफाइल कनेक्शन और ब्रांड वैल्यू उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications