क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनने वाली है फिल्म? बॉलीवुड ने लिया बड़ा फैसला, अब इस चीज के लिए हो जाएं तैयार
Operation Sindoor In Bollywood: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए गत 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ठिकानों का इस्तेमाल भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें निर्देशित करने के लिए किया जाता था। इसी बीच लोगों को उम्मीद है कि अब जल्द ही इस युद्ध की कहानी को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान युद्ध को फिल्मों में दिखाया गया
-भारत में युद्ध के मैदान में की गई मेहनत को अक्सर बड़े पर्दे के जरिए लोगों के सामने पेश किया जाता रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने हमेशा ही पाकिस्तानियों की कायरता और भारत के जवाबी हमले को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है।
-ऐसे में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से सोशल मीडिया पर उन फिल्मों को लेकर चर्चा बढ़ा गई है जिनमें भारत-पाकिस्तान का युद्ध दिखाया गया है। इनमें 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'बॉर्डर', 'शेरशाह', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', 'राजी', 'द गाजी अटैक', 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्में शामिल हैं।
क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म?
-ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार 'ऑपरेशन सिंदूर' के साथ एक नई फिल्म लोगों को देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर्स ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने को लेकर काफई उत्साहित नजर आ रहे हैं।
-एक वायरल रेडिट पोस्ट से पता चला है कि कई प्रोडक्शन हाउस अब वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' के टाइटल को रेजिस्टर्ड करने की होड़ में लगे हुए हैं। पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क को लेकर प्रोड्यूसर्य के बीच एक कोल्ड वॉर देखी जा सकती है।
-फिल्म निर्माताओं के बीच ये होड़ इंडस्ट्री में एक परिचित पैटर्न को दर्शाती है। इसके अलावा ये रीयल-टाइम कहानी कहने के लिए भी प्रेरित करती है। कुछ के लिए, ये राष्ट्रीय भावना को पकड़ने के बारे में है। वहीं कुछ प्रोड्यूसर्स के लिए ये अगली देशभक्ति ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है।
Producers Lining Up to register the title "Operation Sindoor"
byu/IllustriousRegion970 inBollyBlindsNGossip
'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल को रजिस्टर करवाने के लिए प्रोडक्शन कंपनियों में होड़
-बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अलग-अलग फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां एक्शन में आ गई हैं। उन्होंने फिल्म ऑर्गेनाइजेशन में अपने रिप्रेजेंटेटिव को भेजा है और 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल के लिए रजिस्टर करवाया है।
-खबर है कि महावीर जैन की कंपनी इस रेस में सबसे आगे है, जिसने सबसे पहले टाइटल को रजिस्टर करवाया है। इसके अलावा जी स्टूडियोज और टी-सीरीज भी इस टाइटल को रजिस्टर करवा चुकी है और वो तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। वहीं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी इस टाइटल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'?
-ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रमुख आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद जैसे इलाकों में सटीक हमले किए गए हैं।
-ऑपरेशन के बारे में बताते हुए सेना ने इस बात पर जोर दिया है कि हमले को बढ़ाने से बचने के लिए सावधानीपूर्वक किया गया था और इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।
-वहीं देश के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए लिखा है- भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है। जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications