One Direction सिंगर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, बाल्कनी से गिरे नहीं थे लियाम पेन बल्कि...

Liam Payne death reason: बीते दिनों वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। लियाम के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में हैं। अचानक हुई लियाम की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये। ऐसा कहा जा रहा था कि लियाम की बाल्कनी से गिरकर मौत हो गई थी। मगर अब जो बात सामने आ रही है, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

कैसे हुई सिंगर की मौत?
लियाम की मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। उनकी उम्र सिर्फ 31 साल ही थी। लियाम की फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है और जब फैंस ने उनकी मौत की खबर के बारे में सुना तो हर कोई सन्न रह गया। लियाम की मौत की वजह उस होटल की बालकनी से गिरना बताया गया, जहां वे ठहरे हुए थे। मगर ये बात किसी को भी समझ नहीं आई कि वे बालकनी से कैसे गिर गए।

liam payne

क्या बोले अधिकारी?
हालांकि अब पुलिस जांच में जो बात निकलकर सामने आ रही है, वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि लियाम ने अर्जेंटीना के होटल में बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट में इस बात का साफतौर से जिक्र है कि सिंगर ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारियों के बयान ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+