सिर्फ 31 साल की उम्र में मशहूर सिंगर ने तोड़ा दम, मौत ने क्यों खड़े किये सवाल?

हाल ही में हॉलीवुड से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। वन डायरेक्शन बैंड के एक्स मेंबर लियाम पेन की कथित तौर पर होटल से गिरकर मौत हो गई। अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में ये पूरा हादसा हुआ। स्थानीय मीडिया की मानें तो ये घटना तब हुई है, जब सिंगर अपने होटल कासा सुर पलेर्मोमें ठहरे हुए थे। होटल के तीसरे फ्लोर की बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई।

ब्यूनस आयर्स की सार्वजनिक इमरजेंसी मेडिकल हेल्पलाइन के प्रमुख ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की है। लियाम की उम्र सिर्फ 31 साल थी। उनकी मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं।

One direction Liam Payne

इस तरह बाल्कनी से गिरकर मौत की खबर सामने आना अपने आप में चौंकाने वाला है। सिंगर के फैंस इस बात पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि उनकी मौत की पुख्ता जानकारी और वजह सामने नहीं आई है। वहीं सिंगर की मौत को कई लोग साजिश करार भी दे रहे हैं।

बताते चलें कि हत्या के पीछे की वजह का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर और वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन अपने पूर्व बैंडमेट नियाल होरान के कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना गए हुए थे।

आसपास के लोगों ने इस हादसे को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली बातें कही हैं। उनके मुताबिक, जब ये हादसा हुआ तो सिंगर लॉबी में कुछ अजीबोगरीब हरकतें कर रहे थे और उन्हें लेपटॉप तोड़ते हुए भी देखा गया था। वहीं TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेन ने साल 2021 में बताया था कि बैंड के साथ अपने दौरे के दौरान उन्हें कुछ दवाईयों और शराब की लत लग गई थी।

सिंगर का एक फैन के साथ वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो उनकी मौत से पहले का है। इस क्लिप में एक महिला फैन उनका ऑटोग्राफ लेती दिख रही हैं वहीं सिंगर भी अपने फैंस को कुछ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+