'कभी खुशी गम' के सेट पर अमिताभ ने पत्‍नी को ऐसे बाहों में भरा कि शर्म से लाल हो गईं थीं जया बच्‍चन

'कभी खुशी गम' के सेट पर अमिताभ ने पत्‍नी को ऐसे बाहों में भरा कि शर्म से लाल हो गईं थीं जया बच्‍चन

मुंबई, 16 दिसंबर। बॉलीवुड की सुपर डूपर हिट फिल्‍म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्‍म में सदी के महानायक और उनक एक्‍ट्रेस पत्‍नी रील लाइफ में पति पत्‍नी के तौर पर लंबे अरसे बाद नजर आए थे। इस‍ फिल्‍म के 20 साल पूरे होने का इससे जुड़े कलाकार और प्रोडक्‍शन टीम जश्‍न मना रही है। वहीं इस फिल्‍म की शूटिंग के समय की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है जिसमें अमिताभ बच्‍चन अपनी रियल और रील लाइफ पत्‍नी जया बच्‍चन को अपनी बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। जिस पर लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

K3G के 20 साल पूरे होने पर शेयर की ये शूटिंग की फोटो

K3G के 20 साल पूरे होने पर शेयर की ये शूटिंग की फोटो

कभी खुशी कभी गम ने इस सप्ताह की शुरुआत में रिलीज के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, फोटोग्राफर आयशा ब्रोचा ने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें निर्देशक करण जौहर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन शामिल हैं। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, काजोल और अन्य की पर्दे के पीछे की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की।

बिग बी के बांहों में भरते ही शर्म से लाल हुईं जया

बिग बी के बांहों में भरते ही शर्म से लाल हुईं जया

कभी खुशी कभी गम के रिहर्सल की एक तस्वीर में जया शरमाती हुई दिख रही थी, क्योंकि अमिताभ ने उसके चारों ओर से उन्‍हें अपनी बाहों में लपेट लिया था। जिसके बाद जया बच्‍चन शर्म से लाल हो गईं थीं।

कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने निभाया था ये किरदार

कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने निभाया था ये किरदार

इन्‍हीं तस्‍वीरों में गौरी खान बेटे आर्यन खान को प्यार से देखती हुई नजर आ रही हैं। शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने कभी खुशी कभी गम फिल्‍म में बच्चे शाहरुख के रूप में अतिथि भूमिका निभाई थी। एक अन्य तस्वीर में अमिताभ और उनकी पोती नव्या नवेली नंदा को पकड़े नजर आ रही हैं।

करण जौहर ने बोली ये बात

कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉनी लीवर और फराह खान सहित कई हस्तियों ने फिल्म के दृश्यों को याद कर बधाई दी। वहीं करण जौहर ने कहा कि दो दशकों के बाद भी, वह अभी भी 'इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने और लोग इसे देखने जा रहे हैं' का उत्साह महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रभाव को पूरी तरह से बहुत बाद में समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+