OMG-2 का पोस्टर रिलीज, भगवान शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

मुंबई, अक्टूबर 23। मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म 'OMG' का दूसरे पार्ट यानि कि 'OMG 2' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में लीड रोल करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में होंगे। अक्षय ने बताया है कि यह फिल्म 'महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को प्रतिबिंबित करने के लिए एक ईमानदार और विनम्र प्रयास' है।

भगवान शिव के अवतार में दिखें अक्षय

भगवान शिव के अवतार में दिखें अक्षय

अक्षय द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, 'करता करे ना कर शिव करे सो होय" #OMG2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है, एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर प्रतिबिंबित करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास। आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा इस यात्रा के लिए हम पर आशीर्वाद बनाए रखें। हर हर महादेव।'

मध्य प्रदेश में शुरु हुई शूटिंग

मध्य प्रदेश में शुरु हुई शूटिंग

आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसके लेखक भी अमित राय हैं। फिल्म के निर्माता केप ऑफ गुड फिल्म, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर से उज्जैन में शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 17 दिन का है। बताया जा रहा है कि, फिल्म के कलाकार और क्रू उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, राम घाट, काल भैरव मंदिर और टॉवर चौक जैसे कई अहम लोकेशन पर शूटिंग करेंगे।

महाकाल के मंदिर के आसपास होगी शूटिंग

महाकाल के मंदिर के आसपास होगी शूटिंग

आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग से पहले अक्षय कुमार ने उज्जैन में जाकर महाकाल के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि अगले 17 दिन तक फिल्म की शूटिंग मंदिर परिसर के आसपास ही होगी तो ऐसे में आम लोगों को मंदिर में दर्शन करने के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। OMG 2 का पहला पार्ट यानि कि OMG साल 2012 में आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+