OMG 2 की नई परेशानी, फिल्‍म में बदल सकता है अक्षय कुमार का रोल, भगवान शिव की जगह बनेंगे ये......

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्‍म 'ओह माय गॉड 2' रिलीज होने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिर गई है। इस फिल्म को आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन अभी तक फिल्‍म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। वहीं फिल्म मेकर्स और सीबीएफसी के बीच बातचीज अभी भी जारी है। हालांकि खबर है कि केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने 'ओएमजी 2' के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही फिल्‍म में अक्षय कुमार के किरदार यानी भगवान श‍िव के अवतार को भी बदलने की सलाह दी गई है।

'ओएमजी 2' के ट्रेलर को मिला U/A सर्टिफिकेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह के अंदर ही फिल्‍म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने की डेट को बदलने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज न हो पाए। आपको बता दें कि फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अहम किरादरों में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर अमित राय हैं।

omg 2

फिल्म में बदल सकता है अक्षय कुमार का किरदार
फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था जिसके बाद से ही लोगों ने इस मूवी की कहानी को लेकर कई तरह की बातें शुरू कर दी थीं। खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड फिल्‍म को ए सर्टिफिकेट देने के लिए तैयार है और मूवी में 20 कट्स भी लगाए जाएंगे। हालांकि अब नई खबर है कि सीबीएफसी ने फिल्‍म में अक्षय कुमार के 'भगवान श‍िव' के किरदार भी आपत्त‍ि जता दी है और इस किरदार को बदलने की मांग की है।

सेक्‍स एजुकेशन पर बनी 'ओएमजी 2'
ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म स्‍कूलों में सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर आधारित है और इसमें कुछ ऐसे सेक्शुअल सीन्स हैं जिन पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति हैं। वहीं फिल्म के मेकर्स सेंसर बोर्ड के 20 कट लागने से सुझाव से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। फिल्म मेकर्स का मानना है कि इस तरह फिल्‍म की कहानी की मुख्य धारा को ही खत्म किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेकर्स मूवी को ए सर्टिफिकेट दिए जाने से भी नाखुश हैं। मेकर्स का कहना है कि ये मूवी आज के समय को देखते हुए एक जरूरी विषय पर आधारित है और ऐसे में इसे हर दर्शक वर्ग के लिए सर्टिफिकेट मिलना चाहिए।

बदल सकती है 'ओएमजी 2' की रिलीज डेट
अक्षय कुमार के साथ साथ इस मूवी में पंकज त्र‍िपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म मेकर्स की तरफ से बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में रिव्‍यू कमिटी और सेंसर बोर्ड के कट्स को चैलेंज कर सकते हैं हैं। वहीं अभी फिल्‍म के प्रमोशन का काम भी बाकी है। ऐसे में फिल्म 11 अगस्त को रिलीज नहीं भी हो सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड चाहता है कि मूवी के निर्देशक अमित राय अक्षय कुमार के कैरेक्टर को भगवान शिव से बदलकर दूत में तब्दील कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+