Om Puri Birthday: ओम पुरी की वजह से पलट गई रेखा की जिंदगी, एक्टर की इस हरकत की वजह से नहीं की शादी
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रह चुके ओम पुरी ने रेखा के साथ एक ऐसा सीन किया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Om Puri Birthday Anniversary बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्हीं में से आज हम आप उस एक एक्टर के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी लोकप्रियता प्राप्त की। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर कलाकार रह चुके अभिनेता ओम पुरी की। जिन्होंने 6 जनवरी, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि आज यानी 18 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे।

क्या ओम पुरी ने बर्बाद की रेखा की जिंदगी?
ओम पुरी ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह की फिल्में की। एक्टर ने कई एक्ट्रेसेस के साथ भी काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा फिल्में उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस रेखा के साथ की है। दोनों ने कुछ फिल्मों में इंटीमेट सीन भी दिए हैं जिसकी वजह से वह फिल्में काफी चर्चा में भी रही। लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा ने अपने जीवन में शादी नहीं की तो उसके पीछे की वजह ओम पुरी हैं?

इस फिल्म में दोनों ने किए थे इंटीमेट सीन
बता दें कि ओमपुरी और रेखा ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉन्फिडेंस : इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग' में कई बोल्ड सीन्स दिए थे। जिसमें रेखा ने एक वेश्या का किरदार निभाया था। जबकि ओम पुरी उनके पति अमर के किरदार में थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कोजी होते दिखाई दिए। हालांकि, उस समय पर्दे पर ऐसे सीन दिखाने से निर्माता बचते थे। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

सीन को लेकर हुआ था विवाद
ओम पुरी और रेखा के इस सीन के बाद काफी विवाद हुआ और दोनों के चरित्र पर उंगलियां भी उठाई गई। ये देख ओम पुरी की पत्नी ने अपनी किताब 'एक्सट्राऑर्डिनरी हीरो ओमपुरी' में एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 14 साल की उम्र में ओम पुरी का एक 55 साल की उम्र महिला से संबंध था। जिस पर एक्टर ने कहा था, आप ही बताओ कि वह 55 साल की महिला है या 14 साल का बच्चा।

रेखा की हो चुकी थी शादी
बता दें कि, रेखा और ओमपुरी के ये सीन आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जिसको देख लोगों का कहना है कि इसी वजह से रेखा की शादी नही हो पाई। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। रेखा ने जब ये फिल्म की थी तो उससे पहले ही उन्होंने साल 1990 में एक बिजनेसमेन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि एक्ट्रेस के पति का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की।

ओम पुरी का फिल्मी करियर
वहीं ओम पुरी की बात करें तो, आज यानी 18 अक्टूबर 2022 को उनका 74वां जन्मदिन है। वह भले ही इस दुनिया में अब नहीं रहे लेकिन उनकी गिनती प्रसिद्ध कलाकारों में होती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर जगह उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती, कन्नड़ और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications