Officer On Duty Ott Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी', जानें कब और कहां देखें

Officer On Duty Ott Release: रोमांच, एक्शन और ड्रामा जमकर मजा लेने के लिए आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' का मजा ले सकते हैं। ये फिल्म आपको मनोरंजन की एक अलग दुनिया में पहुंचा देगी।

'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' ओटीटी पर रिलीज
आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' आज यानी 20 मार्च 2025 को रिलीज हो गई है। ये एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को सीट से बांधे रखने की क्षमता रखती है।

Officer On Duty Ott Release

कुंचाको बोबन की दमदार फिल्म

इस फिल्म को हिंदी, मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज किया गया है। कुंचाको बोबन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे स्टार के रूप में उभरे हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो हिट फिल्म दी हैं। ऑफिसर ऑन ड्यूटी भी उसी में से एक है।

फिल्म में पुलिस ऑफिसर की कहानी

ऑफिसर ऑन ड्यूटी ढाई घंटे की फिल्म है। ये फिल्म एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित है और अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक क्षण और अप्रत्याशित मोड़ मौजूद हैं, जो इसे एक परफेक्ट मूवी बनाते हैं।

जीतू अशरफ हैं फिल्म के डायरेक्टर

आपको बता दें कि ये फिल्म न सिर्फ अपराध से लड़ने की भावना को दर्शाती है, बल्कि एक अधिकारी के व्यक्तिगत संघर्ष को भी दिखाती है। 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर जीतू अशरफ हैं और शाही कबीर मूवी के राइटर हैं।

20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म में कुंचाको बोबन, प्रियामणि, जगदीश और विशाक नायर ने अहम रोल निभाया है। फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म गत 20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+