आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: जमानत पर रिहा हुईं एक्ट्रेस युविका चौधरी, जांच में करेंगी सहयोग

हांसी, 18 अक्टूबर। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक्ट्रेस युविका चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, हालांकि इसके कुछ देर बाद ही उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। युविका चौधरी के वकील अशोक बिश्नोई ने बताया कि उनकी क्लाइंट हाई कोर्ट द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार जांच में शामिल होंगी।

Offensive remark Actress Yuvika Chaudhary released on bail involved in the investigation

गौरतलब है कि एक वीडियो में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अनुसूचित जाति पर कथित टिप्पणी की थी जिससे नाराज एक व्यक्ति द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। युवारज सिंह भी जमानत पर रिहा है, उनके बाद अब युविका चौधरी भी हांसी पुलिस की तफ्तीश में शामिल हो गई हैं। युविका मुंबई से हांसी पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उनसे करीब 4 घंटे पूछताछ की और 50 हजार रुपए का बांड भरवाकर जमानत पर रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें: किम शर्मा ने शेयर किया ऐसा हॉट पोल डांस, देखकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड युवराज सिंह ने भी कर डाला मजेदार कमेंट

Recommended Video

    Kylie Jenner ने प्रेगनेंसी की हालत में शेयर की ये नग्न फोटो, सुहाना खान ने दिया रिएक्‍शन

    इसके अलावा पुलिस ने युविका के दोनों फोन जब्त कर लिए हैं। हांसी पहुंची युविका चौधरी के साथ उनके पति प्रिंस नरुला और वकील अशोक बिश्नोई समेत 10 बाउंसर भी थे। अशोक बिश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब इस केस में 24 नवंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। मालूम हो कि युविका चौधरी पर यह कार्रवाई 25 मई को किए गए उनके एक ब्लॉग पर जारी किए गए वीडियो को लेकर हुई। वीडियो में उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के लिए एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। एक्ट्रेस की टिप्पणी से नाराज दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कल्सन ने उनके खिलाफ हांसी पुलिस स्टेशन में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+