'पूरी तरह ड्रंक है', Nysa Devgan ने की पैपराजी से बचने की कोशिश, तो हुईं बुरी तरह ट्रोल

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी मनाने पहुंची थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Nysa Devgan Troll: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है। लेकिन, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी फोटोज और वीडियो वायरल होती हैं। हाल ही में नीसा देवगन अपने दोस्तों के साथ ऑरी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नीसा देवगन का वीडियो वायरल

नीसा देवगन का वीडियो वायरल

नीसा देवगन ने अपने खास दोस्तों के साथ अच्छे से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वह इब्राहिम अली खान, ऑरी और माहिका रामपाल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक पिंक कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी। पार्टी के बाद नीसा देवगन जैसे ही पैपराजी के कैमरे के सामने आईं तो वह घबरा गई। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसे पोज दिए जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए।

दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची रेस्टोरेंट

वीडियो में देखा जा सकता है नीसा देवगन कैमरे से पूरा बचने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान वह अपने दोस्त का हाथ पकड़ी हुई नजर आईं। नीसा का ये अवतार देख हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। कोई कह रहा है कि, उनका इतना सांवला रंग था तो अब इतनी गोरी कैसे हो गई, तो वहीं कोई कह रहा है कि, इतनी ओवर एक्टिंग करने की क्या जरूरत थी। वहीं एक यूजर ने कहा कि, इतनी सर्जरी क्यों करा ली।

यूजर्स ने लगाई क्लास

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब नीसा देवगन को ट्रोल किया गया। बल्कि इससे पहले भी कई बार नीसा को उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर ट्रोल किया गया है। नेटिजन्स का कहना है कि नीसा कुछ समय पहले तक काफी अलग दिखती थीं। उनका रंग भी सांवला था। लेकिन इधर कुछ समय से वह बिल्कुल बदल गई हैं। वहीं कुछ का ये भी कहना है कि नीसा ने सर्जरी कराई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं नीसा

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं नीसा

नीसा देवगन फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीसा के सोशल मीडिया पर कई लाखों फॉलोअर्स हैं। वह भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

क्या बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू?

क्या बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू?

नीसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अजय देवगन ने खुलासा किया था कि, नीसा फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं और फिलहाल एक्टिंग करने का उनका कोई भी प्लान नहीं है। लेकिन स्टार किड होने की वजह से नीसा किसी सिलेब्रिटी की तरह ही हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+