मां बनने पर TMC सांसद नुसरत जहां का बड़ा फैसला- बच्चे को नहीं देंगी बाप का नाम
कोलकाता, 29 अगस्त। एक्ट्रेस से नेता बनीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने बीते गुरुवार अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अपने पति निखिल जैन से अलग होने की खबरों के बीच नुसरत जहां ने अब बेटे की परवरिश सिंगल मदर के तौर पर करने का फैसला किया है। नुसरत जहां के इस फैसले ने जहां उनके फैंस को हैरान कर दिया है वहीं, देश की कई सिंगल मदर्स ने टीएमसी सांसद के निर्णय को सपोर्ट किया है। बता दें कि नुसरत जहां ने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब लोग उनसे बच्चे के असली पिता के बार में पूछ रहे हैं।

बच्चे के पिता लेकर नुसरत हो रहीं ट्रोल
दरअसल, टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां को मां बनने की शुभकामनाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर बच्चे का पिता कौन है? इस सवाल के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि नुसरत जहां पिछले एक साल से एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं, और उन्होंने अपने पति निखिल के साथ शादी को अमान्य बताकर मानने से इनकार कर दिया है। यही वजह है कि लोग अब नुसरत से बच्चे के असली पिता के बारे में पूछ रहे हैं।

यश दासगुप्ता को माना जा रहा बच्चे का बाप
ऐसा माना जा रहा है कि नुसरत जहां के बेटे के पिता यश दासगुप्ता हो सकते हैं, बच्चे की डिलिवरी के समय भी यश नुसरत जहां के साथ कोलकाता स्थित अस्पताल में थे। इन सवालों के बीच अब नुसरत जहां ने ऐलान किया है कि वह सिंगल मदर बनी रहेंगी, वह अपने बेटे को पिता का नाम नहीं देंगी। वहीं दूसरी ओर कारोबारी और नुसरत के पति निखिल जैन ने भी बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया है। डिलीवरी के बाद उन्होंने नुसरत और बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए कामना की थी।
Recommended Video

निखिल जैन से की थी शादी
तुर्की में साल 2019 में शादी करने के कुछ महीने साथ रहने के बाद ही साल 2020 में नुसरत जहां, निखिल को छोड़कर अलग रहने लगी थीं। दोनों के बीच जिस तरह के हालात है उसे देखकर अब उनके दोबारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती। उधर, निखिल ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने के पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक नुसरत जहां का अंदाज बदल गया। वहीं, नुसरत के फैसले को कोलकाता की कई सिंगल मदर्स का सपोर्ट मिला है, सोशल मीडिया पर महिलाएं उनके फैसले का स्वागत कर रही हैं।

इन्होंने किया नुसरत का सपोर्ट
साल 2003 में अपने पति से तलाक ले चुकीं विजुअल आर्टिस्ट ऐलेना बानिक ने नुसरत जहां का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, 'मैं एक रिश्ते में थी, लेकिन हम शादी नहीं कर सके। मैंने अपने पहले बच्चे को गर्भ धारण करने के बाद 2010 में गर्भपात कर दिया। मेडिकल पाबंदियों के चलते मैं घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलती हैं। थोड़ा अंधविश्वासी होने के कारण, मैं अपनी गर्भावस्था का खुलासा नहीं करना चाहती थी। मुझे अस्पताल में पिता के नाम का खुलासा करने की जरूरत नहीं थी लेकिन लेकिन मुझे अपनी बेटी को स्कूल में भर्ती कराने के दौरान कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ा।'

फिल्म डायरेक्टर ने कही ये बात
फिल्म डायरेक्टर अनिंदिता सरबधिकारी ने आठ साल पहले आईवीएफ के जरिए मां बनी थीं और वर्तमान में वह सिंगल मदर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सावन सेन का उदाहरण दिया, जो 2015 में सिंगल मदर बनीं। उन्होंने कहा, एक मां को यह अधिकार है कि वह अपने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं करना तो इशमें कुछ बुरा नहीं है। सिंगल मदर के रूप में जीवन जीना हमारे लिए इतना मुश्किल नहीं है। एक सांसद होने के नाते, नुसरत के लिए अपने रास्ते में आने वाली आलोचनाओं को नजरअंदाज करना आसान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने प्रेगनेंसी में दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं तो ट्रोलर बोले- नशा में है












Click it and Unblock the Notifications