नवरात्रि पर बोल्ड फोटो शेयर करके नुसरत जहां ने डायट को कहा अलविदा, लोगों ने बुरी तरह से किया ट्रोल
Nusrat Jahan said goodbye to diet by sharing bold photos on Navratri, people trolled badly
नई दिल्ली, 29 सितंबर: बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से लाइमलाइट में रहीं हैं। एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं, इसकी वजह हैं उनका अब तक सबसे बोल्ड अवतार। नुसरत जहां ने नवरात्रि के अवसर पर डाइट को अलविदा कहते हुए ये फोटो शेयर की है। जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, लोग उनका जमकर मजाक बनाते हुए भद्दे कमेंट तक कर रहे हैं?

नवरात्रि पर बोल्ड अंदाज ने सबको हैरान कर दिया
याद रहे ये वो ही नुसरत जहां हैं जिन्होंने कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद बनने पहले बिजनेसमैन निलिख जैन से शादी की थी और उसके बाद हर नवरात्रि में बंगाली साड़ी पहने नजर आई थी। जिसमें उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटे थे लेकिन इस नवरात्रि पर नुसरत की इस बोल्ड अंदाज ने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि निखिल जैन से हुई शादी को अवैध बताकर उन्होंने यशदाश गुप्ता के साथ शादी रचा ली है लेकिन एक्ट्रेस की नवरात्रि पर ये बोल्डनेस लोगों के गले नहीं उतर रही।

नुसरत ने कैप्शन ने बताया वो नवरात्रि पर उपवास रख रही
नुसरत जहां ने नवरात्रि पर ये बिकिनी फोटो शेयर कर दुर्गा पूजा खत्म होने तक डायट को अलविदा कहा है। नुसरत ने कैप्शन में लिखा, "अब डायट को अलविदा कह रही हूं और एक सच्चे बंगाली की तरह दुर्गा पूजा के त्योहार का स्वागत करती हूं।" इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि नुसरत ने नवरात्रि पर उपवास रखा है लेकिन जो फोटो शेयर की है उसके कारण वो ट्रोल हो गई हैं।

ब्रालेट में नुसरज जहां का दिखा सबसे बोल्ड अवतार
नुसरत ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने नीली-नारंगी धारियों और नीली जींस के साथ एक ब्रालेट पहनी है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड फिगर को दिखाते हुए शानदार लग रही है। कई लोगों ने नुसरत को जहां खूबसूरत लिखा वहीं अधिकांश ने उन्हें ट्रोल करते हुए भद्दे कमेंट तक कर दिए हैं।

नुसरत जहां के इस बंगाली अंदाज पर मर मिटे थे फैंस
हालांकि इस पोस्ट से पहले नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम को लाल रंग के बॉडर वाली साड़ी में अपना एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है कम गहनों के साथ एक पारंपरिक लाल और सफेद बंगाली साड़ी में अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को अपने लुक से चकित कर दिया। उन्होंने "सुभो महालय" की भी कामना की। लेकिन उसके बाद शेयर की इस ब्रालेट फोटो ने सब पर पानी फेर दिया है।

एक यूजर ने उन्हें पोर्न स्टार तक कह डाला
एक यूजर ने उन्हें पोर्न स्टार तक कह डाला। उसने नुसरत जहां को हॉट लिखा और पोर्नस्टार बताया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा देखो पार्लियामेंट की सांसद...तो एक ने लिखा सांसद हो तो जनता में जाकर लोगों की समस्या का समाधान करो।
नुसरत जहां 2019 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं
नुसरत जहां 2019 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। वह लोकसभा सांसद हैं, जो पश्चिम बंगाल में बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications