'मैं मुस्लिम हूं और यश हिंदू, इसलिए हमारा बेटा....', अपने बेटे के धर्म को लेकर नुसरत जहां ने दिया जवाब

मुंबई, 02 फरवरी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां की शादी और उनके बच्चे को लेकर अक्सर चर्चा होती है। लेकिन अब उन्होंने इन बातों पर खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात की है और कहा कि यिशान भारत में एक आदर्श सेक्युलर नागरिक की तरह बड़ा होगा। जिस तरह से सोशल मीडिया पर नुसरत जहां को ट्रोल किया जाता है उसको लेकर नुसरत ने कहा कि मैं खुद को पीड़िता नहीं कहना चाहती हूं क्योंकि आप जितना ही खुद को पीड़ित महसूस करेंगी आप उतना ही इसमे घुसती जाएंगी।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने अपने बेटे को लेकर कहा- एक धर्मनिरपेक्ष भारत का आदर्श नागरिक बनेगा | वनइंडिया हिंदी
    स्टाइल से ज्यादा आराम पसंद

    स्टाइल से ज्यादा आराम पसंद

    जब नुसरत से उनके स्टाइलिश फैशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास हमेशा एक स्टाइलिस्ट होता है जब हम पब्लिक लाइफ में होते हैं, लेकिन जब हर रोज स्टाइलिश होने की बात हो तो मैं स्टाइल से ज्यादा आराम को तवज्जो देती हूं। मैं अपनी स्वेटशर्ट में ज्यादा खुश हूं। ऐसा कोई खास स्टाइल नहीं है जिसे मैं अपनाती हूं, मैं जो भी ट्रेंड के पीछे भी नहीं भागती हूं। मेरी डेनिम, टी शर्ट, मसलिन साड़ी मेरे लिए काफी है। मुझे हमेशा टाई-डाई वाले कपड़े पसंद रहे हैं, तब भी जब वे इतने चलन में नहीं थे। यह बहुत रंग-बिरंगे लगते हैं, अच्छे लगते हैं।

    दिखाने के लिए नहीं खरीदती कपड़े

    दिखाने के लिए नहीं खरीदती कपड़े

    नुसरत ने बताया कि मेरे पास सब्यसाची के काफी कपड़े हैं। मेरे पास सब्यसाची की साड़ी है, जिसे मैं दुर्गा पूजा के वक्त पहनती हूं। मैं कपड़े खुद के लिए खरीदती हूं नाकि लोगों को दिखाने के लिए। मुझे लगता है कि हर लड़की अपनी खुद की पसंद का डिजाइनर कपड़ा पहनना पसंद करती है। नाना-नानी जो कपड़े देते हैं वो भी काफी पसंद होते हैं, वह पुराने विंटेज लुक की साड़ी-कुर्ती होती है। सब्यसाची भारत की संस्कृति को अपने डिजाइन के जरिए दिखाने की कोशिश करते हैं, जोकि मुझे काफी पसंद है।

    यश दास गुप्ता से शादी और बेटे पर दिया जवाब

    यश दास गुप्ता से शादी और बेटे पर दिया जवाब

    यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्ते के बारे में नुसरत से जब पूछा गया कि क्या आपने यश से शादी की है तो उन्होंने कहा कि हमे फिर से शादी करने की जरूरत नहीं है। मैं मुस्लिम हूं, यश हिंदू है, मेरा बेटा दोनों ही धर्म को जानेगा। हव मानवता की सेवा करेगा। बतौर माता-पिता हम हमेश खुले दिमाग वाले रहे हैं। हमारे घर में हम दिवाली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस सभी त्योहार मनाते हैं। हमे लगता है कि हम सेक्युलर भारत के लिए यिशान के तौर पर एक अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं। मेरा विश्वास है कि यिशान सेक्युलर इंडिया के लिए आदर्श नागरिक बनेगा। बता दें कि यिशान का जन्म अगस्त 2021 में हुआ था। यिशान के बर्थ सर्टिफिकेट पर यश दासगुप्ता का नाम बतौर पिता दर्ज है।

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग को कैसे करती हैं हैंडल

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग को कैसे करती हैं हैंडल

    सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली नुसरत से जब ट्रोलिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं अब सीख गई हूं, पहले मुझे गुस्सा आता था। मैं भावुक हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया के दो पहलू हैं। ट्रोलिंग एक गलत पहलू है, कुछ बिना चेहरे के लोग कहीं बैठकर ऐसा करते हैं। इन लोगों को मेरी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ कहना है। मैं इन लोगों को जानती भी नहीं हूं, ये लोग मुझे भी नहीं जानते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सबसे अच्छा हथियार है। आप इन लोगों से जितना बात करेंगी, आप उतनी ही ऊर्जा व्यर्थ करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+