जूतों के बीच बैठी नजर आईं नुसरत भरूचा, ऐसे मना रही हैं वीकेंड, वायरल हुई तस्वीर
Nushrratt Bharuccha Viral Post: बॉलीवुड की सुपरहट फिल्म प्यार का पंचनामा की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपने बोल्ड फैशन सेंस और लुक्स के लिए काफी मशहूर हैं। लोग उनके हॉट एंड बोल्ड लुक की जमकर तारीफ करते हैं। वहीं इस बार नुसरत ने अपने जूतों के कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया है।
वीकेंड पर नुसरत का प्लान
नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी फैंसी लोकेशन पर नहीं बल्कि जूतों के बीच बैठी हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में नुसरत भरूचा ने अपने वीकेंड प्लान की कुछ झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है और कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वह अपने घर की सफाई करती हुई नजर आ रही हैं।

जूतों के बीच फंसीं नुसरत भरूचा
हालांकि ये नुसरत भरूचा की आम लोगों वाली सफाई नहीं है बल्कि ब्रैंडेड सफाई है। नुसरत की क्लीनिंग करने वाली तस्वीर में वह कई जोड़ी जूतों के झुंड के बीच बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर को ध्यान से देखें तो इसमें हर रंग के अलग अलग जूते, सैंडल, प्लेटफॉर्म हील्स, स्टेलाटोज, एंकल स्ट्रैप हील्स, लो मीडियम हील्स के बीच पोज दे रही हैं।
नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर लिखई ऐसी बात
इतना ही नहीं नुसरत भरूचा के पास शिमर शूज कलेक्शन भी है। जूता सफाई की ये तस्वीर सामने आने के बाद से लोग इंटरनेट पर उनके शूज कलेक्शन को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- इसको सिर्फ लड़कियां ही समझ सकती हैं। वहीं उन्होंने पुरुष फैंस से पूछा है- कितने शूज को हम सबसे ज्यादा शूज कह सकते हैं ? इस पर यूजर्स के फनी कमेंट्स की लाइन लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications