Nushrratt Bharuccha Injured: 'छोरी 2' के सेट पर घायल हुईं नुसरत भरूचा, एक्ट्रेस के चेहरे पर लगे टांके

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा छोरी 2 के सेट पर गंभीर रूप से घाटल हो गई। इस दौरान उनके चेहरे पर चोटें आई हैं।

Nushrratt Bharuccha Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, छोरी 2 के सेट पर एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें टांके भी लगाए गए हैं। इसकी जानकारी इशिता राज ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को साझा की है। एक्ट्रेस को इस हाल में देखकर फैंस काफी परेशान हो गए।

Nushrratt Bharuccha

नुसरते के चेहरे पर आई चोट
बता दें कि, इशिता राज ने सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस एक बेड पर लेटी हुई दिखाई दी और डॉक्टर उनकी चोट पर टांके लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नुसरत के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। वीडियो में नुसरत खुद अपना हाल बताती हुई कह रही हैं कि, मुझे टांके लगाए जा रहे हैं। इस पर इशिता उनके साथ मस्ती करती हैं और कहती हैं कि, ये चोट काफी हॉट लग रही है। वीडियो में डॉक्टर एक्ट्रेस को कह रहे हैं कि, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी और उनके ये दाग भी हट जाएंगे।

नुसरत का वर्कफ्रंट
वहीं नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अपनी आने वाली फिल्म छोरी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में भी नुसरत सोलो लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म सेल्फी में नजर आएंगी। जिसमें वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले उन्हें फिल्म राम सेतू में देखा गया था। जिसे फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

Recommended Video

    Nushrat Bharucha reacts on her green Slit Gown controversy | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+