मुंबई एयरपोर्ट पर परेशान और डरीं हुई दिखीं नुसरत भरूचा, बोली- 'मुझे प्लीज घर जाने दो', देखें Video
Nushrratt Bharuccha: इस वक्त इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच चल रही जंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फंस गई। जिसके कारण उनकी टीम बार-बार एक्ट्रेस से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी लेकिन संपर्क टूट रहा था। फैंस नुसरत के लिए लगातार सलामती की दुआ कर रहे थे। अब फाइनली एक्ट्रेस इजयाइल से मुंबई वापस लौंट आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, नुसरत भरूचा इजराइल में फंस गई थीं। उसके बाद एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने अपनी टीम को जानकारी दी कि वह बिल्कुल ठीक हैं और मुंबई के लिए रवाना होंगी। अब नुसरत मुंबई लैंड हो चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह काफी परेशान दिखीं।

वीडियो में नुसरत को चारों तरफ से मीडिया वालों ने घेर दिया। वह काफी परेशान नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव बता रहे हैं कि इस हादसे से उन्हें बड़ा झटका लगा है। मीडिया के तमाम सवाल पूछने के बावजूद एक्ट्रेस ने सिर्फ इतना कहा कि, 'मैं घर आ गई हूं प्लीज मुझे जाने दो। मैं अभी बहुत परेशान हूं मुझे घर पहुंचने दो'।
इसके बाद नुसरत किसी तरह मीडिया से बचते-बचाते अपनी कार की तरफ जाती हैं और वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गईं। वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वो मौत के कुएं से बाहर आई है इंसान है वो भी'। एक ने लिखा, 'वह बहुत परेशान है उसे जाने दो ये सही नहीं है।' इस तरह से लोग कमेंट कर एक्ट्रेस के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरूचा इजरायल एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। इसके बाद उनकी टीम से कल दोपहर 12.30 बजे के करीब बात हुई लेकिन फिर संपर्क टूट गया। ऐसे में उनकी टीम घबरा गईं। उस दौरान वह बेसमेंट में थी और पूरी तरह से सुरक्षित थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पहुंचकर अपनी टीम को जानकारी दी कि वह बिल्कुल ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications