अब काजोल हुईं डीपफेक वीडियो की शिकार, कपड़े बदलते हुए अश्लील फोटो वायरल

Kajol DeepFake Video: कुछ दिनों पहले ही साउथ की फेमस एक्ट्रेस और नेशनल क्रश के नाम से फेमस रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो का शिकार हुई थीं। इस फर्जी वीडियो के चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस नई एआई तकनीर का शिकार हो गई हैं। खबर है कि काजोल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है।

काजोल हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर काजोल का चेहरा दिखाया गया है और उसे अश्लील तरीके से पेश किया गया है। डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में काजोल जैसे दिखने वाले चेहरे को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। काजोल का ये फेक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद से काजोल के फैंस इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

kajol

काजोल का अश्लील वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया है- कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन। वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल कैमरे के सामने ही अपने कपड़े चेंज कर रही हैं। हांलाकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये काजोल नहीं हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर भी शेयर किया था, जो कि एक समय पर काफी वायरल हुआ था।

जून 2023 में टिकटॉक में शेयर हुआ था ये वीडियो
खबर है कि उस महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपने इस वीडियो को जून 2023 में अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया था। वहीं अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो तो इसमें मौजूद महिला का चेहरा आपको कई बार बदलता हुआ नजर आएगा।

रश्मिका मंदाना मामले में एक शख्स गिरफ्तार
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने गत 10 नवंबर 2023 को इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने गत 15 नवंबर को आरोपी को हिरासत में लिया है। खबर है कि रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो बनाने वाला शख्स बिहार का रहने वाला एक 19 साल का लड़का है जिसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+