Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन', पाकिस्तान में घुसकर मचाई जाएगी तबाही

Ajay Devgn Singham Again: रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम 'सिंघम अगेन' रखा गया है।

Ajay Devgn Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और जल्द ही 200 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है। वहीं फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद ही अजय देवगन ने फिल्म 'भोला' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि फिल्म 'भोला' के लीड हीरो और डायरेक्टर अजय देवगन खुद ही हैं। फिल्म 'भोला' में उनके साथ लीड हीरोइन के तौर पर तब्बू नजर आएंगी। वहीं इस समय हर जगह फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के एक्टिंग की तारीफ हो रही है। खबर है कि अजय देवगन जल्द ही बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर से काम करते नजर आ सकते हैं। दोनों ने फिल्म 'सिंघम' अगेन के लिए हामी भर दी है।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे अजय देवगन

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे अजय देवगन

आपको बता दें कि साल 2011 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन कॉप ड्रामा 'सिंघम' के लिए एक साथ आए थे। इसके बाद इसका सीक्वल 'सिंघम रिटर्न्स' आई, जिसने दर्शकों पर एक अलग ही जादू चलाया। फिर 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों में अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए लेकिन उनके सिंघम का रोल इसमें भी जिंदा था। पिछले कुछ वर्षों से 'सिंघम' सीरीज के तीसरे पार्ट के बारे में लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन इस पर अब तक कोई आधिकारिक खबर नहीं आई थी लेकिन अब ये लगभग कंफर्म हो चुका है कि सिंघम- पार्ट 3 के साथ वापस आ रहा है और इस बार इसका नाम 'सिंघम अगेन' रखा गया है।

रोहित शेट्टी कर रहे हैं अलग तैयारी

रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' के बाद अब एक बार फिर कॉप ड्रामा के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'सिंघम' को गोवा में शूट किया गया था, उसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' को मुंबई में शूट किया गया था। अब, रोहित शेट्टी और अजय देवगन चीजों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

आतंकवाद पर आधारित होगी फिल्म की कहानी

आतंकवाद पर आधारित होगी फिल्म की कहानी

खबर है कि 'सिंघम अगेन' आतंकवाद पर आधारित फिल्म होगी जिसमें हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान जाएगा। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि भी की है और बताया है कि जल्द ही 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू होने वाली है।

नेगेटिव रोल में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

नेगेटिव रोल में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। कहानी वहीं से शुरू होगी जहां फिल्म 'सूर्यवंशी' खत्म हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस बने अजय देवगन पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के मुखिया का पता लगाने के लिए पहुंचेंगे जिनकी नजर दुनिया के नक्शे से भारत को मिटा देने की है।

कैमियो रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार

कैमियो रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार

खबर है कि अजय देवगन के अलावा, दो और पुलिस अधिकारी यानी सिंबा के रणवीर सिंह और सूर्यवंशी के अक्षय कुमार भी फिल्म 'सिंघम अगेन' में कैमियो रोल में दिखाई देंगे। हालांकि अभी भी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि जल्द ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय देवगन 'सिंघम अगेन' के बारे में आधिकारिक बयान दें। इसी बीच, रोहित शेट्टी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ अपनी कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+