जहीर इकबाल नहीं इस शख्स के प्यार में डूब रही थीं सोनाक्षी सिन्हा, होने वाली थी शादी पर हो गया ऐसा हाल
Sonakshi Sinha First Love: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड एकेटर जहीर इकबाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीब एक साल से लिव इन में रह रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।
23 जून 2024 को है सोनाक्षी सिन्हा की शादी
खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाली हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आगामी 19 जून 2024 से शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस पूरी शादी पर सिन्हा परिवार चुप है। पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ नहीं पता है।

सोनाक्षी सिन्हा का सीरियस अफेयर
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम अब तक कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है। कई शख्स के साथ तो उनका सीरियस अफेयर भी रह चुका है। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सोनाक्षी एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। कहा जाता है कि दोनों का रिलेशन काफी सीरियस था।
आदित्य श्रॉफ के प्यार में पागल थीं सोनाक्षी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा का पहला अफेयर एडलैब्स के एमडी आदित्य श्रॉफ के साथ था। वह आदित्य श्रॉफ को डेटिंग कर रही थीं। खबर थी कि दोनों पहले अच्छे दोस्त थे और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि कुछ समय बाद खबर आई थी कि कुछ पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे।
सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य श्रॉफ के बीच झगड़े
खबरों के मुताबिक करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य श्रॉफ के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता बहुत ही खराब हो गया था। कहा जाता है कि दोनों के बीच कुछ समस्याएं चल रही थीं। वहीं आदित्य के बर्ताव से सोनाक्षी को आपत्ति होती थी और इसीलिए दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
आदित्य ने टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता से कर ली थी शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य श्रॉफ के इस अफेयर के बारे में दोनों परिवारों को भी पता था और सभी लोग इससे खुश भी थे। लकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आदित्य ने टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता से शादी कर ली थी और अब इन दोनों की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications