तृप्ति डिमरी नहीं, तो क्या सारा अली खान करने वाली थीं रणबीर कपूर संग इंटीमेट सीन? लेकिन फिर हो गई ये बड़ी बात

Sara Ali Khan: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई है और ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जहां लोग रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म में भाभी-2 यानी कि रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली तृप्ति डिमरी को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के साथ इस तरह के इंटीमेट सीन देने के लिए सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि क्या ये बात सच है।

तृप्ति डिमरी-रणबीर कपूर का इंटीमेट सीन
आपको बता दें कि जब से तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई हैं तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना को छोड़ मूवी में कैमियो रोल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ही तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए हैं जिसे देखने के बाद से लोग तृप्ति के फैन हो गए हैं।

Sara Ali Khan

सारा अली खान ने दिया था जोया के रोल का ऑडिशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने 'एनिमल' फिल्म में जोया के रोल के लिए सबसे पहले ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया और बाद में ये रोल तृप्ति डिमरी को दिया गया। बताया जा रहा है कि सारा अली खान ने इस रोल के लिए काफी इंटरेस्ट दिखाया था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को संदेह था कि सारा ये सीरियस रोल नहीं निभा पाएंगी। ऐसे में डायरेक्टर ने खुद सारा को रिजेक्ट कर दिया था।

सारा अली खान को डायरेक्टर ने किया था रिजेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का मानना था कि सारा पर ये इंटीमेट सीन का रोल नहीं जच पाएगा। वह इस तरह का सीरियस रोल नहीं कर पाएंगी। डायरेक्टर को संदेह था कि क्या सारा इतने इंटीमेट सीन कर पाएंगी या नहीं, इसलिए उनकी जगह तृप्ति डिमरी को इस रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। लेकिन सारा के करीबी सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए कोई ऑडिशन दिया ही नहीं था। हालांकि सारा अली खान ने अपनी तरफ से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रश्मिका मंदाना की जगह परिणीति चोपड़ा को करना था कास्ट
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को रश्मिका मंदाना की जगह सिलेक्ट किया गया था लेकिन परिणीति ने खुद ये बोल्ड रोल करने से मना कर दिया था। जानकारी के अनुसार सारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अब जल्द ही सारा अली खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कोंकणा सेन, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सारा अली खान थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' में भी काम कर रही हैं, जो 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन पर बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+