दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि बॉलीवुड की इस हीरोइन पर फिदा हैं रणवीर सिंह, ऑनलाइन करते हैं स्टॉक

'कॉफी विद करण 7' शो के रैपिड फायर राउंड में रणवीर ने खुलासा किया कि वह पत्नी दीपिका पादुकोण को नहीं बल्कि कियारा आडवाणी को पसंद करते हैं।

मुंबई, 8 जुलाईः करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' ने पहले एपिसोड से ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। इस चैट शो के पहले एपिसोड में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीड एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो को होस्ट कर रहे करण जौहर के सामने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले। आपको बता दें कि करण जौहर के इस चैट शो की शुरुआत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो चुकी है। फैंस काफी समय से इस चैट शो को मिस कर रहे थे। पहली एपिसोड में करण जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ ढेर सारी बातें की। ऐसे में जब रैपिड फायर राउंड की शुरुआत हुई तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से कई सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल के जवाब में रणवीर सिंह ने खुलेआम बताया कि वह किस एक्ट्रेस को स्टॉक करते हैं और क्यों।

कियारा को पसंद करते हैं रणवीर सिंह

कियारा को पसंद करते हैं रणवीर सिंह

'कॉफी विद करण 7' के रैपिड फायर राउंड के दौरान रणवीर सिंह से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार ऑनलाइन किस इंसान को स्टाक किया था। रणवीर सिंह ने बिना किसी बात की परवाह किए एकदम से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम ले लिया। कियारा का नाम सुनकर करण जौहर और आलिया भट्ट दोनों शॉक्ड हो गए।

कियारा को करते हैं ऑनलाइन स्टॉक

कियारा को करते हैं ऑनलाइन स्टॉक

जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि वो ऐसा क्यों करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया- क्यों नहीं। मुझे कियारा पसंद है और वह सिंधी भी है। वहीं दूसरी ओर जब यही सवाल आलिया भट्ट से किया गया तो उन्होंने कहा- वह जाह्नवी कपूर को ऑनलाइन स्टॉक करती हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं जाह्नवी कपूर की तस्वीरें बहुत पसंद आती हैं। हालांकि उन्होंने किसी खास तस्वीर के बारे में नहीं बताया।

आलिया ने कृति सेनन की तारीफ की

आलिया ने कृति सेनन की तारीफ की

इसके बाद जब दोनों एक्टर्स से उनकी परफोर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो रणवीर सिंह ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट की एक्टिंग की तारीफ की। वहीं आलिया ने फिल्म '83' में रणवीर सिंह और 'मिमी' में कृति सेनन के एक्टिंग को लाजवाब कहा।

उर्फी का उड़ाया मजाक

उर्फी का उड़ाया मजाक

शो में करण जौहर ने रणवीर सिंह से सवाल किया कि किस सेलेब ने किसी आउटफिट को बहुत जल्दी रिपीट किया है? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में उर्फी जावेद का नाम ले लिया। उर्फी का नाम सुनते ही करण हंसने लगे और आलिया भी शॉक्ड रह गईं। रणवीर सिंह ने कहा- हां उर्फी नई फैशन आइकॉन हैं। वहीं करण जौहर ने इस पर कहा- उर्फी के हर वक्त नए कट्स होते हैं। ऐसा कहकर सबने उर्फी का जमकर मजाक उड़ाया।

ये लोग होंगे शो में शामिल

ये लोग होंगे शो में शामिल

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा इस साल शो में शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, वरुण धवन, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, अनन्या पांडे, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, कृति सेनन, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा शामिल होंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+