दीपिका, कंगना, आलिया, कैटरीना नहीं, ये एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस, 1 मिनट के लिए 1 करोड़

Urvashi Rautela News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी उपलब्धियों से आसमान छूती जा रही हैं। लुक और एक्टिंग की बदौलत इंडस्ट्री में उर्वशी रौतेला ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला फिर से एक बार सोशल मीडिया पर छाई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी रौतेला भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

Urvashi Rautela

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के आखिर में रिलीज होने वाली बोयापति श्रीनू और राम पोथिनेनी की अपकमिंग फिल्म में उर्वशी रौतेला एक आइटम नंबर करेगी। रिपोर्ट है कि उर्वशी रौतेला ने अपने तीन मिनट के प्रदर्शन के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस मांगी है।

इसका मतलब है कि उर्वशी रौतेला को एक मिनट के लिए 1 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे वह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन जाएगीं। किसी भी अभिनेत्री को सिर्फ एक मिनट के प्रदर्शन के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं मिली।

इससे पहले उर्वशी ने कथित तौर पर साउथ इंडिया मेगास्टार चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' में अपने आइटम नंबर के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

बता दें कि उर्वशी उस वक्त भी चर्चाओं में आई थीं जब मिस यूनिवर्स के इतिहास में वह सबसे कम उम्र की जज बनी थीं। उर्वशी 2021 मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट की जज थी। बताया जाता है कि जज बनने के लिए उर्वशी को 1.2 मिलियन डॉलर यानी भारत के हिसाब 8 करोड़ रुपये मिले थे।

ब्रह्मांड की सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब हासिल करने के बाद उर्वशी ने 2013 में सनी देओल अभिनीत फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

तब से, वह 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी कईफिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 'मिस्टर' से डेब्यू किया। 2014 में ऐरावत' और 2022 में 'द लीजेंड' के साथ तमिल सिनेमा में भी एंट्री की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+