अनिल अंबानी नहीं, संजय दत्त के प्यार में पागल थीं टीना अंबानी, नशे में डूब कर एक्टर ने किया था ऐसा काम
Tina Ambani and Sanjay Dutt Affair: इस समय देश के फेमस बिजनेसमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है।
टीना अंबानी के पति अनिल अंबानी को ईडी का समन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17,000 करोड़ रुपये के लोन घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। अनिल अंबानी को आगामी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

टीना अंबानी एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थीं
इस खबर के सामने आने के बाद से लोग अनिल अंबानी और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा कर रहे हैं। साथ ही अनिल अंबीना की पत्नी टीना अंबानी को लेकर भी कई तरग की बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना अंबानी एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थीं।
साल 1991 में बिजनेसमैन अनिल अंबानी से की थी शादी
शादी से पहले एक्ट्रेस टीना मुनीम हुआ करती थीं। उन्होंने साल 1991 में मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली और उसके बाद से वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होकर कई जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय हो गईं। टीना मुनीम जैसी दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना परिवार संभाला और समाजसेवा के कार्यों में जुट गईं।
एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं टीना मुनीम
साल 1957 में मुंबई की एक पारंपरिक गुजराती जैन फैमिली में जन्मीं टीना मुनीम कुल 9 बहनों में सबसे छोटी थीं। बचपन से ही उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड आकर्षित करता था और एक्टिंग-मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना उन्होंने बहुत कम उम्र में देख लिया था।
21 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर
महज 21 साल की उम्र में टीना मुनीम ने फिल्म 'देश परदेस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टीना मुनीम ने जल्द ही 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना ली थी। हालांकि फिल्मों से ज्यादा वह अपने पर्सनल रिलेशनशिप्स, खासकर एक्टर संजय दत्त से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही थीं।
संजय दत्त के साथ कॉलेज से शुरू हुआ था प्यार
-आपको बता दें कि टीना मुनीम और संजय दत्त की पहली मुलाकात उनके कॉलेज के दिनों में हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। जब संजय दत्त को लॉन्च करने के लिए सुनील दत्त ने फिल्म 'रॉकी' की प्लानिंग की, तो टीना मुनीम को भी उसमें कास्ट किया गया था।
-उस वक्त टीना मुनीम ने अपने करियर की कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया था सिर्फ इसलिए ताकि वह संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर कर सकें। यहां तक कि देव आनंद की कुछ फिल्मों से भी उन्होंने किनारा कर लिया था।
संजय दत्त के नशे की आदत ने टीना को कर दिया दूर
-टीना मुनीम और संजय दत्त का रिश्ता बेहद इमोशनल था। टीना मुनीम ने हर मुश्किल वक्त में अपने प्यार संजय दत्त का साथ दिया था, लेकिन संजय की नशे की लत ने इस रिश्ते को तोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
-कहा जाता है कि टीना मुनीम ने संजय दत्त के नशे की आदत को सुधारने की खूब कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। ऐसे में टीना ने खुद को संजय दत्त से दूर कर लिया। टीना ने संजय दत्त से दूरी बनाते की अमेरिका जाने का फैसला कर लिया था।
-वहीं टीना मुनीम के अमेरिका जाते ही संजय दत्त अकेलेपन में डूबने लगे थे। इस ब्रेकअप का असर संजय दत्त की मानसिक स्थिति और व्यवहार पर भी साफ दिखाई देने लगा था। संजय दत्त परेशान रहने लगे थे।
टीना मुनीम को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव थे संजय दत्त
-आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड में कदम रखते ही संजय दत्त और टीना मुनीम के अफेयर की चर्चा आम हो गई थी। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद स्वीकार किया था कि वह टीना को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव हो गए थे।
-उस इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा था- मैंने कभी अपनी गर्लफ्रेंड्स के करियर में दखल नहीं दिया, सिवाय उनके कपड़ों को लेकर। मैं चाहता था कि टीना ऑनस्क्रीन सीमित तरीके से नजर आए। मैं थोड़ा स्वार्थी था और चाहता था कि वो सिर्फ मेरी ही रहे।
शक के चलते ऋषि कपूर को सबक सिखाने जा रहे थे संजय दत्त
-साल 1980 में टीना मुनीम ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म कर्ज में काम किया था। उस समय संजय दत्त को शक हुआ था कि टीना और ऋषि कपूर के बीच कुछ चल रहा है। इसी गलतफहमी में उन्होंने अपने दोस्त गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर ऋषि कपूर को सबक सिखाने का मन बना लिया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त नशे में ऋषि कपूर के घर की तरफ जाने लगे थे लेकिन रास्ते में नीतू सिंह मिल गई थीं। नीतू सिंह ने उन्हें समझाया था कि टीना और ऋषि सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। काफी समझाने के बाद संजय का गुस्सा शांत हुआ था।
टीना मुनीम को लेकर संजय दत्त ने कही थी ऐसी बात
संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां नरगिस दत्त के निधन के बाद, टीना मुनीम उनके जीवन में एक इमोशनल सपोर्ट बनकर आई थीं। एक्टर ने कहा था- टीना ने कभी मुझे किसी से दूर नहीं किया। वो हमेशा चाहती थीं कि मैं अपने पापा और बहनों के करीब रहूं। उन्होंने कभी मेरे करियर या फैसलों में दखल नहीं दिया था बल्कि मुझे गाइड करती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications