ऐश्वर्या राय या दीपिका पादुकोण नहीं ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, पैसों में बिग बी को भी पछाड़ा

Juhi Chawla Net Worth: कुछ समय पहले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हुई थी। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई थी जिनमें शाहरुख खान का नाम टॉप पर था। लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन हैं।

भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जूही चावला
एंटरटेनमेंट जगत की ये खूबसूरत हसीना भी इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। इस एक्ट्रेस की फिल्मों ने कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर कोई धूम नहीं मचाई है लेकिन फिर भी वह भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनी हैं। ये एक्ट्रेस हैं जूही चावला।

juhi chawla

जूही चावला की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि जूही चावला ने संपत्ति के मामले में न सिर्फ दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय को पछाड़ा है बल्कि वह पैसों के मौमले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूही चावला की कुल संपत्ति 4600 करोड़ रुपये है।

जूही चावला की कमाई

-जूही चावला भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जानकारी के अनुसार जूही चावला फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज में शाहरुख खान की पार्टनर हैं। दोनों पहले ड्रीम्स अनलिमिटेड कंपनी में पार्टनर थे और अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में साथ में काम करते हैं।

-वहीं जूही चावला नाइट राइडर्स क्रिकेट फ्रेंचाइजी की को-ऑनर भी हैं। जूही चावला एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं।

-जूही चावला एक शानदार लाइफस्टाइल जीती है। वह अपने पति जय मेहता और दोनों बच्चों के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में स्थित एक आलीशान घर में रहती हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।

-जूही चावला एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं।

-जूही चावला के पास मंहगी गाड़ियों का कलेक्शन है जिनमें 1.11 करोड़ रुपये की कीमत वाली जगुआर एक्स जे एल और लगभग 78 लाख रुपये की ऑडी क्यू7 शामिल हैं। जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+