FIFA वर्ल्ड कप में तिरंगे के अपमान के आरोप में ट्रोल हो रहीं नोरा फतेही, वायरल हुया ये Video
FIFA वर्ल्ड कप में 2002: कतर फैन फेस्टिवल में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने परफार्मेंस देत हुए तिरंगा उल्टा पकड़कर लहरा दिया जिसके बोद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग एक्ट्रेस पर गुस्सा कर रहे।
Nora Fatehi Video: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस स्टेप के साथ अपने बोल्ड अवतार और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 29 नवंबर को कतर में अल बिद्दा पार्क में फीफा विश्व कप 2022 के कतर फैन फेस्टिवल में नोरा फतेही ने शो किया लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। विश्व कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने जय हिंद के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन भारतीय ध्वज फहराते हुए नोरा ने ऐसी गलती कर दी है कि सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। नोरा फतेही पर लोग तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।

तिरंगे के साथ नोरा ने कर दी गलती
सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का के प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेज पर परफार्मेंस देते देख लोग जहां नोरा पर प्यार बरसा रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने उनकी तिरंगे के साथ की गई गलती को पकड़ लिया और एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

जय हिंद बोलते हुए गर्व से तिरंगा फहराया लेकिन....
वीडियो में नजर आ रहा है कि जब नोरा शो कर रही थी तब स्टेज के नीचे से किसी ने उन्हें एक तिरंगा पकड़ाया जिसके बाद जोश में आकर नोरा ने स्टेज पर जय हिंद बोलते हुए गर्व से तिरंगा फहराया लेकिन तिरंगा फहराते समय उसे नोरा ने गलत तरीके से पकड़ा इसके लिए लोग उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।

नोरा ने फहराया उल्टा तिरंगा
'लाइट द स्काई एंथम' स्टेडियम में लाखों की भीड़ के बीच जब नोरा परफॉर्म कर रही थी तभी उन्हें ये झंडा किसी ने नीचे से कैच करके पकड़वाया और नोरा ने जोश में आकर बिना देखे तिरंगे को पहले तो सीधा लेकिन कुछ ही पल में गलती से उल्टा पकड़कर फहराते हुए स्टेज पर जय हिंद बोलते हुए घूमने लगी।

तिरंगे का अपमान का आरोप
लोगों ने तिरंगे को स्टेज पर फेंक कर एक्ट्रेस को पकड़ाने पर तो गुस्सा दिखाया ही साथ ही नोरा को झंडे को उल्टा फहराने पर खरी खोटी सुना रहे। लोग उन पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

ओह, झंडे की कोई इज्जत नहीं है, यह इतनी घटिया हरकत है
नोरा को ट्रोल करने वाले लोग लिख रहे गलत तरीके से पकड़ने वाला तिरंगा हरा रंग ऊपर नहीं होना चाहिए... इसका नारंगी रंग...जो होना चाहिए। सोनम प्रजापति नाम के यूजर ने लिखा ओह, झंडे की कोई इज्जत नहीं है, यह इतनी घटिया हरकत है और प्रदर्शन करना ही सब कुछ नहीं है, देखो जिस तरह से वे झंडे को फेंक रहे हैं, वह कितना अपमानजनक है । एक यूजर ने लिखा इसको तिरंगा तो पकड़ना आता नहीं और लोग नोरा फतेही लिखने लगे पर गर्व है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications