'किसको नहीं किया है डेट' Nora Fatehi ने कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप पर ली चुटकी, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Nora Fatehi: 25वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA) का आयोजन 8-9 मार्च को जयपुर में हुआ था। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने होस्टिंग की। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा फतेही मज़ाकिया अंदाज़ में कार्तिक आर्यन की रिलेशनशिप्स पर कमेंट करती दिखीं।

नोरा फतेही ने कार्तिक पर ली चुटकी
जब करण जौहर ने नोरा को लंदन की फर्स्ट-क्लास टिकट ऑफर की, तो नोरा ने मजाक में पूछा, "क्या मैं आपके साथ जा रही हूं?" इस पर करण ने जवाब दिया कि वह कार्तिक की बात कर रहे थे। कार्तिक ने तुरंत बीच में बोलते हुए कहा, "तुम्हें हमारे साथ जाने की जरूरत नहीं है। हम तुम्हें टिकट देंगे, तुम जिसके साथ चाहो जा सकती हो।"

Nora Fatehi

करण ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, "अगर तुम हमें बता दो कि कार्तिक के लिए इंडस्ट्री में सबसे परफेक्ट मैच कौन है, तो हम तुम्हें EaseMyTrip के साथ भेज देंगे। यह तुम भी हो सकती हो।" इस पर नोरा ने हंसते हुए कहा, "इस इंडस्ट्री में कोई ऐसा है जिसे तुमने अब तक डेट नहीं किया?"

नोरा की इस मजाकिया टिप्पणी पर कार्तिक शरमा गए और उन्होंने दर्शकों से कहा कि यह सिर्फ एक सवाल था। लेकिन वहां मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे और हंसने लगे। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो जैसे ही रेडिट पर शेयर हुआ, लोगों की इस पर अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू किया। कुछ लोगों ने कार्तिक का बचाव किया, तो कुछ को नोरा की बात एकदम सही लगी। एक यूजर ने लिखा, "नोरा ने कमाल कर दिया!" तो दूसरे ने लिखा, "नोरा बहुत फनी है।" एक और कमेंट में कहा गया, "हर किसी का एक्स होने की कोई तो वजह होगी!"

हालांकि, कुछ लोगों का मानना था कि यह कोई रोस्ट नहीं था, बल्कि कार्तिक के लिए एक तारीफ थी। बता दें कि, कृति सेनन के बाद कार्तिक आर्यन का नाम साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और अब ये जोड़ी जल्द ही ऑनस्क्रीन भी नजर आएगी।

कार्तिक आर्यन और नोरा फतेही की आने वाली फिल्में
कार्तिक जल्द ही अनुराग बसु की म्यूजिकल फिल्म में श्रीलीला के साथ नजर आएंगे, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। वहीं, नोरा फतेही अभिषेक बच्चन के साथ रेमो डिसूजा की फिल्म 'बी हैप्पी' में दिखेंगी। यह फिल्म एक सिंगल फादर की कहानी है, जो अपनी बेटी को डांस कॉम्पिटिशन जिताने के लिए पूरी कोशिश करता है। यह फिल्म 14 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+