Nora Fatehi: क्या सच में हो गई नोरा फतेही की मौत? इंटरनेट पर मचा हंगामा, जानें वायरल वीडियो का सच

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर फैली हुई है कि एक्ट्रेस नोरा फतेही की मौत हो चुकी है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद से परेशान हो गए हैं। आपको बता दें कि ये खबर बिल्कुल फर्जी है।

बंजी जंपिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर एक लड़की का बंजी जंपिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे नोरा फतेही बताया जा रहा है। इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है कि ये लड़की नोरा फतेही है जिसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि आगामी 6 फरवरी 2025 को नोरा फतेही अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी।

Nora Fatehi

जन्मदिन से एक दिन पहले नोरा फतेही की मौत की खबर

-ऐसे में नोरा फतेही के बर्थडे से एक दिन पहले ही उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि ये खबर बिल्कुल फर्जी है और एक्ट्रेस सही सलामत हैं। नोरा फतेही के नाम पर वायरल हो रहा ये वीडियो फेक है।

-नोरा फतेही के नाम से गलत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही लड़की नोरा फतेही नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो काफी पुराना है। साथ ही इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भी सरासर गलत है।

-इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रही लड़की एडवेंचर ट्रिप बंजी जंपिंग कर रही है। उसे हारनेस से बांधा हुआ है। उसका हारनेस खुल जाता है और वह पहाड़ों के बीच में बहुत ऊंचाई से गिरने के बाद बेहोश हो जाती है।

नोरा फतेही का वीडियो फर्जी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग कमेंटस कर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नोरा को कोई बता दो कि वो मर गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखाहै- ऐसी मत फैलाओ। इस तरह की पोस्ट करके लोग अटेंशन ले रहे हैं।

इंस्टाग्राम ने खोली सारी पोल

आपको बता दें कि नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 घंटे पहले एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह स्नेक फीचर को प्रमोट करती नजर आ रही हैं और लोगों को वीडियो बनाने के लिए कह रही हैं। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की नोरा फतेही नहीं हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही जल्द साउथ की फिल्म 'कंचना 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+