5 साल से दर्द में हैं नोरा फतेही, आज तक लेनी पड़ रही है फिजियोथेरेपी, जानें क्या हुआ था उनके साथ
Nora Fatehi: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने बोल्ड मूव्स के लिए काफी फेमस हैं। लोग उनकी डांसिंग स्किल्स के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। नोरा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने डांस नंबर्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। हाल ही में नोरा ने अपने एक बड़े दर्द का लोगों के सामने खुलासा किया है।
नोरा फतेही का 'साकी साकी' गाने पर डांस
फिल्म 'बाटला हाउस' का गाना 'साकी साकी' खूब फेमस हुआ था। इस गाने ने नोरा फतेही ने अपने हॉट मूव्स से लोगों का दिल खुश कर दिया। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर आग लगा दी थी। हालांकि इस गाने की वजह से उन्हें काफी तकलीफ भी सहनी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बारे में लोगों को बताया है।

5 साल से दर्द में हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही ने खुद बताया है कि फिल्म 'बाटला हाउस' के गाने साकी साकी पर डांस करते समय नोरा फतेही को काफी शारीरिक समस्या हो गई थी। हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने बताया कि उन्होंने कई बार इस गाने के हुक स्टेप की प्रैक्टिस की थी और इसे स्टेज पर भी कई बार परफॉर्म किया है।
5 साल से फिजियोथेरेपी करा रही हैं नोरा
नोरा फतेही ने कहा- ये डांस स्टेप इतना मुश्किल था कि मैं इसके लिए अब भी फिजियोथेरेपी कराती हूं। उन्होंने खुलासा किया है कि इस स्टेप और डांस से होने वाले दर्द के कारण वह पिछले 5 साल से फिजियोथेरेपी करा रही हैं।
'मैंने खुद को शारीरिक रूप से परेशान किया है'
नोरा फतेही ने कहा- ये मेरे फेवरेट स्टेप में से एक है। मुझे लगता है कि उस स्टेप को देखने के बाद लोगोंने कहा होगा कि वह क्या कर रही है? डांस ने बहुत से लोगों को खुद को शारीरिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर किया है।
'डांस की प्रैक्टिस करते हुए मेरे घुटने छिल गए थे'
वहीं मुंबई मिरर को पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने खुलासा किया था कि ओ साकी साकी डांस की प्रैक्टिस करते हुए उनके घुटनें तक छिल गए थे जिससे बहुत ज्यादा ब्लिडिंग भी हुई थी। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में भी बहुत दर्द का सामना करना पड़ा था।
'मेरे डांस के समय सेट पर फिजियोथेरेपिस्ट रहता है'
नोरा फतेही ने कहा था- ज्यादातर गानों में उन्हें चोटें लगी हैं या उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई है और इसलिए, उनके सेट पर हमेशा एक फिजियोथेरेपिस्ट रहता है। इतनी तकलीफ सहने के बावजूद, नोरा फतेही ने कभी भी अपने हाई-ऑक्टेन एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस पर प्रभाव नहीं पड़ने नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications