Nora Fatehi ने बॉलीवुड के कई मेल एक्टर्स का किया पर्दाफाश, कहा- वो मेरे साथ बदसलूकी.....

Nora Fatehi On Male Actors: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों का पर्दाफाश किया है। उनका एक इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड को लेकर कई तरह के राज खोलती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही का चौंकाने वाला खुलासा
अपने कातिलाना डांस मूव्स से लोगों के होश उड़ाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही इस समय अपने शॉकिंग खुलासों से सभी को हैरान कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर नजर आईं थी। इस इंटरव्यू के दौरान नोरा ने बॉलीवुड के कई काले सच का खुलासा किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

nora fatehi

नोरा फतेही को किया जाता है बुली
32 साल की नोरा फतेही ने अपनी कड़ी मेहनत से काफी कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस को आज भी इंडस्ट्री में बुली किया जाता है। नोरा ने पॉडकास्ट में कहा- कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे साथ किसी मेल स्टार ने बदसलूकी की है। वो मुझे बुली करते हैं। मेरे पीठ पीछे बुराइयां करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ये सब उनका हक है और ऐसा करने से उन्हें कोई रोकता भी नहीं है।

'मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया'
नोरा फतेही ने कहा- हाल ही में मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया है और ये अक्सर होता है। मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं जो मेल एक्टर्स के सामने एकदम शरीफ बनकर रहती हो। मेरे साथ ऐसा नहीं है। अगर मुझे कोई चीज बुरी लगती है तो मैं मुंह पर बोलती हूं। बहुत सारे मेल एक्टर्स को मेरी ये आदत पंसद नहीं आती। इसलिए वो मेरी पीठ पीछे बुराइयां करते हैं।

इंडस्ट्री के कई लोग मुझसे नाराज हैं
नोरा फतेही ने कहा- इंडस्ट्री के कई लोगों का ये सोचना है कि मैं आखिर यहां तक कैसे पहुंच गई। हमारी लड़की क्यों नहीं आ पाई। इस चीज को लेकर वो लोग मुझसे बहुत नाराज रहते हैं। नोरा ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जो सिर्फ फेम के लिए शादी करते हैं। शादी उनके लिए बस एक दिखावा है। वो सिर्फ पैसों के लिए शादी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+