कैमरे के सामने गिरने से बाल-बाल बचीं नोरा फतेही, फिर साड़ी को यूं संभालती दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO VIRAL

Nora Fatehi Viral Video: गुरुवार को मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपने रैंप वॉक से लोगों का ध्यान खींचा वहीं मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ब्लैक सीक्वेंस साड़ी लोगों का दिल जीता।

साड़ी पहनकर लड़खड़ाई नोरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का फैशन सेंस और उनकी स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने नए आउटफिट को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। गुरूवार को नोरा मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में ब्लैक सीक्वेंस साड़ी पहनकर पहुंचीं। जहां वह बाल-बाल ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Nora Fatehi

ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं एक्ट्रेस
वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने अपनी साड़ी को हाई हील्स के साथ कैरी किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ उनकी साड़ी काफी लंबी दिखी ऐसे में वॉक करते वक्त नोरा ऊप्स मूमेंट का शिकार होने वाली थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ अपनी साड़ी संभाला। इस दौरान नोरा एक छोटा सा पर्स कैरी करती हुई नजर आईं जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
नोरा फतेही की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अरे इतना बड़ा बैग'. वहीं दूसरे ने लिखा- 'इस पर्स में क्या रखा है'। वहीं एक ने लिखा- 'बैग में ईयरफोन हैं क्या'। फिलहाल नोरा फतेही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+