धोखेबाज पत्नी बनीं नोरा फतेही और राजकुमार राव के साथ किया ये काम, बी प्राक का गाना 'अच्छा सिला दिया' हुआ रिलीज
Achaa Sila Diya Song: राजकुमार राव और नोरा फतेही का नया गाना 'अच्छा सिला दिया' रिलीज हो गया है। ये नया गाना एक ड्रामा क्रिएट करता है और लोगों को रोने पर मजबूर कर देगा।

Achaa Sila Diya Song: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से आपके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए आ चुके हैं। इससे पहले फिल्म 'स्त्री' के कमरिया गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही को एकसाथ परफॉर्म करते हुए देखा गया था, लेकिन अब दोनों एक बार फिर से लोगों को प्यार की एक अलग झलक दिखाने के लिए आए हैं। हालांकि, यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि सॉन्ग के लिए है। आज राजकुमार राव और नोरा फतेही का नया गाना 'अच्छा सिला दिया' रिलीज हो गया है। ये नया गाना एक ड्रामा क्रिएट करता है और लोगों को रोने पर मजबूर कर देगा। ये गाना कई लोगों का दिल भी तोड़ सकता है खासतौर पर जो प्यार पर विश्वास रखते हैं।
राजकुमार राव-नोरा फतेही का 'अच्छा सिला दिया' गाना
सिंगर बी प्राक का नया म्यूजिक वीडियो 'अच्छा सिला दिया' आज रिलीज हो गया है। राजकुमार राव, नोरा फतेही और आकाश आहूजा का ये गाना प्यार और विश्वासघात पर आधारित है। ये साल 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' के इसी नाम के गाने का रिक्रिएशन है। 'पछताओगे' की तरह नोरा फतेही इस बार भी इस गाने में धोखेबाज पत्नी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। वह राजकुमार राव को रास्ते से हटाने के लिए आकाश आहूजा के कैरेक्टर के साथ साजिश रचती हैं। वहीं इस गाने में राजकुमार एक प्यार करने वाले और भरोसेमंद पति की भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो बाद में उस चालाक जोड़ी से बदला लेना चाहते हैं।
नोरा फतेही का दिखेगा जबरदस्त डांस
नोरा फतेही के इस गाने में कुछ बेहतरीन डांस मूव्स भी हैं। गाने में दिखाया गया है कि राजकुमार राव एक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं जिसके बाद उनकी पत्नी नोरा फतेही उनके साथ विश्वासघात करती है। आपको बता दें कि राजकुमार राव को आखिरी बार फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी नजर आई थीं। अब जल्द ही राजकुमार राव फिल्म 'गन्स और गुलाब' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सलमान दुलकर, आदर्श गौरव और गुशन देवैया भी होंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications