महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर जैकलीन फर्नांडीज ने किया ये खुलासा, नोरा फतेही ने कहा- मुझे गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था

Nora Fatehi and Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बयान में कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें गुमराह किया और उनका करियर बर्बाद कर दिया। वहीं नोरा फतेही के अनुसार सुकेश उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे।

jacqueline fernandez

Nora Fatehi and Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर चार्जशीट में नामित किया गया था, हाल ही में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए और चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। आइए आपको बताते हैं उन दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने बयान में महाठग सुकेश के बारे में क्या क्या बातें बताई हैं।

जैकलीन ने सुकेश के बारे में कही ये बात

जैकलीन ने सुकेश के बारे में कही ये बात

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बयान में कहा है- सुकेश चंद्रशेखर ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी अर्निंग बर्बाद कर दी। जैकलीन ने आरोप लगाया कि महाठग सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया था और दावा किया था कि जे जयललिता उनकी मौसी थीं। टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन ने अपने बयान में सुकेश चंद्रशेखर से मिले महंगे गिफ्ट्स की बात स्वीकार की है। जैकलीन ने अपने बयान में बताया है कि उन्हें सुकेश की तरफ से पांच शानदार घड़ियां, एक मसाज चेयर, 20 महंगी जिडाइनर ज्वैलरी, 47 महंगे ब्रांड के कपड़े, चार महंगे हर्मेस बैग और 9 बेश कीमती पेंटिंग मिली थीं।

जैकलीन ने कहा- सुकेश ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया

जैकलीन ने कहा- सुकेश ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया

वहीं न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीज ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था कि वह एक्ट्रेस के एक बड़े प्रशंसक थे। जैकलीन ने कहा- सुकेश ने मुझे साउथ की फिल्में करने के लिए अप्रोच किया था। सुकेश ने कहा था कि वह सन टीवी का मालिक है और उसके पास कई नई परियोजनाएं हैं। सुकेश ने कहा था कि मुझे दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए। जैकलीन ने ये भी आरोप लगाया कि सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश को एक सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया था।

नोरा फतेही ने दिया ऐसा बयान

नोरा फतेही ने दिया ऐसा बयान

इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सुकेश के साथ साथ उसकी असोसिएट पिंकी ईरानी पर भी कई आरोप लगाए हैं। नोरा फतेही ने कहा कि सुकेश अपनी असोसिएट पिंकी के जरिए ही एक्ट्रेसेस को अपने जाल में फंसाता था। नोरा ने ये भी दावा किया है कि सुकेश ने उससे कहा था कि वह उन्हें गाड़ी-बंगला सब देगा, उनका सारा खर्च उठाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें उसकी गर्लफ्रेंड बनना होगा।

सुकेश ने नोरा से लग्जरी लाइफ का किया था वादा

सुकेश ने नोरा से लग्जरी लाइफ का किया था वादा

नोरा फतेही ने सुकेश के खिलाफ दर्ज कराए बयान में कहा है कि सुकेश ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें एक बड़ा सा घर और लग्जरी लाइफ देगा, लेकिन उसने इसके लिए शर्त रखी थी कि नोरा फतेही को उसकी गर्लफ्रेंड बनना होगा। नोरा अगर सुकेश की गर्लफ्रेंड बनेंगी तो वह उन्हें बहुत आराम से रखेगा। नोरा के मुताबिक सुकेश ने अपने कई काम पिंकी ईरानी के जरिए ही करवाए थे।

सुकेश से कभी नहीं मिलीं नोरा फतेही

सुकेश से कभी नहीं मिलीं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने अपने बयान में बताया कि वह सुकेश को पर्सनली नहीं जानती थीं और न ही कभी उससे बात हुई थी। हालांकि एक इवेंट में वह लीना मारिया नाम की एक महिला से मिली थीं, जिसने खुद को सुकेश की पत्नी बताया था। लीना ने नोरा से कहा था कि सुकेश उनका बहुत बड़ा फैन है। नोरा के मुताबिक, वह बस इतना जानती थीं कि सुकेश किसी एलएस कॉर्पोरेशन के लिए काम करता है।

नोरा को गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे सुकेश

नोरा को गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे सुकेश

वहीं सुकेश की असोसिएट पिंकी ईरानी ने नोरा के कजन से कहा था कि जैकलीन फर्नांडिस भी सुकेश के लिए लाइन में हैं लेकिन सुकेश, नोरा फतेही को ही चाहते हैं। वह चाहता है कि नोरा उसकी गर्लफ्रेंड बनें। ऐसे में नोरा फतेही अगर सुकेश की गर्लफ्रेंड बन जाती हैं तो नोरा फतेही को सारी सुख-सुविधाएं मिलेंगी।

सुकेश से कभी नहीं मिली थीं नोरा

सुकेश से कभी नहीं मिली थीं नोरा

नोरा फतेही ने अपने बयान में बताया था कि उनके मेकअप आर्टिस्ट बॉबी ने सुकेश द्वारा दी गाड़ी किसी तीसरी पार्टी को बेच दी थी क्योंकि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। उस समय नोरा इंडिया में नहीं थीं लेकिन जब वापस आईं तो उन्हें पता चला कि गाड़ी बेच दी गई है। नोरा ने बताया कि उस घटना के 7 महीने बाद जब उन्हें ईडी का समन मिला तो पता चला कि सुकेश और उसकी पत्नी दोनों महाठग हैं और उन्होंने 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+