द्रौपदी का चीरहरण करने पर पुनीत इस्सर के खिलाफ जारी हुआ था गैर जमानती वॉरेंट, जानें क्या थी सच्चाई

महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाले सीन पर पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वॉरेंट जारी हो गया था।

मुंबई, 13 जुलाईः टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले ऐसे कई सीरियल्स हैं जो कई कई वषों कर लोगों का मनोरंजन करते हैं लेकिन 'रामायण' और 'महाभारत' इंडियन सिनेमा हिस्ट्री के सबसे बेहद लोकप्रिय शो रहे हैं। कहते हैं कि जब ये दो शो टेलीकास्ट होते थे जो सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है थो और लोग घरों में टीवी के सामने नजर आते थे। लॉकडाउन के दौरान ये सीरियल फिर से टीवी पर दिखाए गए। लोगों ने इन दोनों शो को खूब पसंद किया और घर बैठकर इसका आनंद उठाया। इन्हें दोबारा टीवी पर देखकर लोगों की पुरानी यादें भी ताजा हुईं। आइए आपको महाभारत से जुड़ी एक घटना के बारे में बताते हैं जिसके चलते ये सीरियल सुर्खियों में छा गया था।

पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वॉरेंट

पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वॉरेंट

दरअसल पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा के शो पर इस बारे में खुलकर बात की थी। आपको बता दें कि महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण वाले सीन पर पुनीत इस्सर के लिए गैर-जमानती वॉरेंट जारी हो गया था।

पुनीत इस्सर ने किया था दुर्योधन का रोल

पुनीत इस्सर ने किया था दुर्योधन का रोल

महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का रोल किया था। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था और आज भी वह उस रोल के लिए जाने जाते हैं। वहीं महाभारत में द्रौपदी के रोल में बंगाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली नजर आई थीं। पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था- किसी ने हमसे कहा, आपके नाम का वॉरेंट निकला है, नॉन-बेलेबल वॉरेंट। किसी बनारस के शख्स का कहना था कि आपने द्रौपदी का चीर हरण किया जिससे हमारी भावनाएं आहत हुईं।

असली गलती तो वेद व्यास की है

असली गलती तो वेद व्यास की है

पुनीत ने शो में बताया- 28 साल बाद केस फिर से खुला। तब हमें अपने लिए एक वकील करना पड़ा। बाद में पता चला कि उस बंदे को महाभारत के सभी एक्टर्स के साथ फोटो खिंचवानी थी। पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्होंने सोचा कि असली गलती तो वेद व्यास की है। बोले, अगर किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो, उसने लिखी है महाभारत।

लोगों को खूब पसंद आया था ये शो

लोगों को खूब पसंद आया था ये शो

पुनीत इस्सर का ये किस्सा सुनकर कपिल शर्मा के शो में मौजूद महाभारत सीरियल के सभी किरदार खूब हंसे थे। लोगों ने भी इस किस्से का जमकर मजा उठाया था। पुनीत इस्सर ने कहा- पहले तो मैं घबरा गया था लेकिन जब असली बात पता चली तो मुझे भी हंसी आ गई लेकिन उस शख्स को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

2 साल तक हुआ था टेलीकास्ट

2 साल तक हुआ था टेलीकास्ट

आपको बता दें कि महाभारत 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होता था। इसके डायरेक्टर बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा थे। महाभारत की कथा 2 साल तक टीवी पर टेलीकास्ट की गई थी। लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। लॉकडाउन के समय जब इसे दोबारा दिखाया गया तब भी नई पीढ़ी के लोगों ने भी इसकी तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+