NMACC: प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने एक दूसरे को लगाया गले और किया ये काम, अब क्या कहेंगी कंगना रनौत
NMACC Priyanka Chopra Hug Karan Johar: मुंबई के इस बड़े इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। साथ ही दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते भी नजर आए और गले भी लगाया।

NMACC Priyanka Chopra Hug Karan Johar: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि बॉलीवुड की गंदी राजनीति की वजह से उन्हें ये इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी और वह हॉलीवुड चली गईं। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करण जौहर पर कई आरोप लगाए और दावा किया कि प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड और देश छोड़ने का कारण करण जौहर ही थे। लेकिन 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी में तो कुछ और ही नजारा देखेन को मिला। आपको बता दें कि इस सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर एक दूसरे के गले मिलते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के साथ हंसकर बात करते भी नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को लगाया गले
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड के कई गंदे राज खोलने वाले इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कई तरह की बातें कही थीं। कंगना रनौत के अनुसार फिल्म मेकर करण जौहर के कारण ही प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था क्योंकि उन्होंने प्रियंका को बैन कर दिया था और यही वजह थी कि प्रियंका तो देश तक छोड़ना पड़ा था। लेकिन गत 31 मार्च को मुंबई में हुए इस बड़े इवेंट के वीडियो को देखकर लग रहा है कि करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच कोई मतभेद नहीं था। बात कुछ और ही थी। देखें वीडियो-
प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर की बॉन्डिंग
दरअसल गत 31 मार्च (शुक्रवार) शाम को, बॉलीवुड के अधिकतर स्टार्स मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। स्टार्स से सजे इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर भी इवेंट में स्पॉट किए गए थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने पैपराजी को पोज भी दिए। साथ ही दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते भी नजर आए। उन्होंने एक-दूसरे को बड़े ही प्यार से गले भी लगाया। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिली थी। ऐसे में इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर की बॉन्डिंग देखकर ये जरूर लग रहा था कि कंगना का वार उल्टा पड़ गया है।
प्रियंका चोपड़ा बेटी और पति के साथ आईं अपने देश
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई हैं। वह पहली बार अपनी बेटी को अपने देश लेकर आई हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा भारत में अपनी अपकमिंग इंग्लिश सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। साथ ही वह अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और उनके खास दोस्त राघव चड्ढा और उनके परिवार से मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications