NMACC Launch: मुकेश, नीता अंबानी के साथ बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा, Pics में देखें कैसे बंधा समां

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कई हस्तियां इस लॉन्च का हिस्सा बने।

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Launch

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Launch: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन पर मुकेश अंबानी ने काले रंग का जोधपुरी सूट पहना था, जबकि नीता अंबानी ने नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उनके साथ ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइलिश परिधान से सभी का ध्यान खींचा। वे अपने पति निक जोनास के साथ पोज देती नजर आईं। इस ग्रांड इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया।

NMACC बनेगा कल्चरल हब

NMACC बनेगा कल्चरल हब

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) भारत पहला कल्चरल प्लेस होगा, जो संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। शुक्रवार को मुंबई में इसका भव्य उद्घाटन हुआ। इस ग्रैंड ओपनिंग कई सेलेब्स पहुंचे। इवेंट की खूबसूरती बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी के बीच देखते बन रही है। इस दौरान कई सेलेब्स मुकेश और नीता अंबानी के साथ पोज देते नज आए।

'भाईजान' के साथ शाहरुख खान एंड फेमिली

'भाईजान' के साथ शाहरुख खान एंड फेमिली

इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, उनके बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं। सलमान खान ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में शाहरुख खान की फैमिली के साथ पोज देते नजर आए। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ शटरबग्स के सामने पोज देते दिखे।

पारंपरिक पोशाक में ऐश्वर्या

पारंपरिक पोशाक में ऐश्वर्या

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पारंपरिक हरे रंग की पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ देखा गया था। अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी मां सोनी राजदान, उनके पिता महेश भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज़ देते देखा गया।

इवेंट में पहुंची कई हस्तियां

इवेंट में पहुंची कई हस्तियां

NMACC लॉन्च के मौके पर प्रियंका-निक से लेकर रणवीर-दीपिका तक, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के भव्य उद्घाटन में शामिल हुए सेलेब्स शामिल हुए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, करण जौहर, दीया मिर्जा, सानिया मिर्जा, अथिया शेट्टी जैसे कई और सेलेब्स भी इस इवेंट में शामिल हुए।

कल्चरल सेंटर में क्या है खास?

कल्चरल सेंटर में क्या है खास?

केंद्र बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, और अलग-अलग विकलांगों के लिए नि: शुल्क पहुंच के साथ अत्यधिक समावेशी होगा, और स्कूल और कॉलेज के आउटरीच और प्रतियोगिताओं, कला शिक्षकों के लिए पुरस्कार, इन-रेजीडेंसी गुरु-शिष्य कार्यक्रमों सहित सामुदायिक पोषण कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करेगा। ये तीन कलाओं के प्रदर्शन का स्थल बनेगा। जिसमें राजसी 2,000-सीट ग्रैंड थियेटर, तकनीकी रूप से उन्नत 250-सीट स्टूडियो थियेटर और गतिशील 12S-सीट क्यूब शामिल होंगे।

Recommended Video

    Delhi Airport पर फिर एक साथ स्पॉट हुए Parineeti Chopra और Raghav Chadha | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+