Nitish Bharadwaj: 'तो हम शादीशुदा होते', दो शादी करने वाले महाभारत के 'कृष्ण' करते थे द्रौपदी से प्यार?
Nitish Bharadwaj: टीवी के ऐतिहासिक शो 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए नितीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दो शादी और चार बच्चों के पिता नितीश भारद्वाज 62 साल की उम्र में भी तन्हा जीवन गुजार रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ किया कि उनकी और उनकी पत्नी के बीच सालों से ना तो शारीरिक और ना ही मानसिक रिलेशन है, मेरे बच्चे मुझसे नफरत करते हैं और मेरी बीवी के लिए मैं बस एटीएम कार्ड हूं।'

नितीश भारद्वाज के इस खुलासे से सोशल मीडिया पर तूफान मच गया था, फिलहाल दोनों का मामला कोर्ट में है। आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज की पत्नी का नाम स्मिता गेट हैं और वो IAS ऑफिसर हैं, इस शादी से नीतीश कुमार को दो बेटियां हैं। जबकि उनकी पहली शादी मशहूर मैगजीन 'फेमिना' की संपादक रह चुकीं विमला पाटिल की बेटी मोनिषा से हुई थी, जिनसे भी इन्हें दो बच्चे हैं। नीतीश से तलाक होने के बाद मोनिषा अपने बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो गईं और लाइमलाइट से दूर जीवन गुजार रही हैं।
रूप गांगुली ने Nitish Bharadwaj को कहा था हैंडसम
आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज का नाम अपने कई सहकर्मियों के साथ जुड़ा था। एक वक्त था जब वो मशहूर अभिनेत्री और महाभारत में 'द्रोपदी' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रूप गांगुली को भी बहुत पसंद करते थे। सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें आया करती थीं। लेकिन उस वक्त दोनों ने कभी भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन महाभारत शो के सालों बाद एक इंटरव्यू में रूपा गांगुली ने ये जरूर कहा था कि 'नितीश भारद्वाज महाभारत शो के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक थे।'

पहले कहा होता तो शायद हम शादीशुदा होते-Nitish Bharadwaj
जिस पर रिएक्शन देते हुए नितीश भारद्वाज ने हंसते हुए कहा था कि 'यह रूपा जैसी खूबसूरत महिला की ओर से कहा जाना बहुत सम्मानजनक है। अगर रूपा ने उस समय मुझसे यह बात कही होती, तो शायद हम शादीशुदा होते और पति-पत्नी की तरह लाइफ व्यतीत कर रहे होते।'
रूपा गांगुली बहुत खूबसूरत हैं-Nitish Bharadwaj
अपनी सह-कलाकार की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा था कि 'वह स्वयं एक बेहद सुंदर शख्सियत हैं, द्रौपदी के किरदार के लिए चरित्र की शक्ति और शारीरिक सुंदरता दोनों ही आवश्यक थे और रूपा इसमें पूरी तरह फिट बैठीं और अपनी एक्टिंग से ऐतिहासिक किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।'
'रूपा में चरित्र और शारीरिक सुंदरता दोनों'
उन्होंने कहा था कि 'जिस महिला में चरित्र और शारीरिक सुंदरता दोनों हों, वह घर बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। रूपा ने यह भूमिका बखूबी निभाई, वो निश्चित रूप से बेहतरीन हैं।' इससे ये तो साबित होता है कि नितीश भारद्वाज और रूपा गांगुली दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

लोगों ने पूछा- क्या आप रूपा गांगुली से प्यार करते थे?
फिलहाल ये पुराना मामला सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर नितीश भारद्वाज से सवाल कर रहे हैं कि 'क्या वो रूपा गांगुली को पसंद करते थे ?' तो किसी ने डायरेक्ट ही पूछ लिया कि 'क्या आप उससे प्यार करते थे?' अब इसे संयोग कह लें या फिर कुछ और कि नितीश भारद्वाज की तरह रूपा गांगुली को भी प्यार और शादी में धोखा मिला और वो भी 59 साल की अवस्था में अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications