क्या नीति टेलर पति से ले रही हैं तलाक? डिलीट की फोटोज, जानें क्या हुई अनबन

Niti Taylor: 'कैसी ये यारियां' शो से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपको बता दें कि नीति ने साल 2020 में आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा से शादी की थी।

नीति टेलर की शादीशुदा जिंदगी में खटास आ चुकी है
'कैसी ये यारियां' शो बाद एक्ट्रेस कई दूसरे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। नीति को फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नीति टेलर की शादीशुदा जिंदगी में खटास आ चुकी है।

Niti Taylor

क्या नीति टेलर पति से ले रही हैं तलाक?
नीति टेलर की शादीशुदा लाइफ में अनबन चलने वाली बात को हवा तब मिली जब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति परीक्षित बावा को अनफॉलो कर दिया है और अपने यूजरनेम से पति का सरनेम भी हटा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीति और परीक्षित के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

नीति ने पति को किया अनफॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीति टेलर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं नीति के पति परीक्षित बावा ने अपना इंस्टा अकाउंट डिलीट कर दिया है, पर वो बाद में इंस्टा पर लौट आए हैं। नीति ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से 'बावा' सरनेम भी हटा दिया है।

तस्वीरें और वीडियोज भी कर दिए डिलीट
इसके अलावा नीति टेलर ने अपने अकाउंट से कई तस्वीरें और वीडियोज भी डिलीट कर दिए हैं जिनमें उनके पति और ससुराल वाले नजर आ रहे थे। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी सालगिरह के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया से हटा दिए हैं। इसके बाद से ही नीति के फैंस और ज्यादा परेशान हो गए हैं। इन सब चीजों को देखकर ऐसा लग रहा है कि नीति की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने हटाया पति का सरनेम
नीति के फैंस अचानक हुई इस चीज को बिल्कुल समझ नहीं पा रहे हैं और एक्ट्रेस के लिए परेशान हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि नीति टेलर और परीक्षित बावा दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और फिर गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद एक्ट्रेस के पति के लुक को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+