Nitesh Pandey Wife: नितेश पांडे ने की थी दो शादियां, शादी के 4 साल बाद टूटा था पहला रिश्ता, जानें क्या थी बात

Nitesh Pandey Wife: नितेश पांडे ने दो शादियां की थीं। पहली शादी साल 1998 में हुई थी जबकि दूसरी शादी साल 2003 में हुई थी। फिलहाल नितेश की दूसरी पत्नी अर्पिता पांडे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

nitesh pandey

Nitesh Pandey Wife: एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर के बाद से हर कोई सदमे में है। आपको बता दें कि एक्टर नितेश पांडे ने कई बड़े-बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके थे। नितेश पांडे ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम किया था। इस फिल्म वह शाहरुख खान के असिस्टेंट के रोल में नजर आए थे। वहीं नितेश पांडे ने फिल्म दबंग 2 में सलमान खान के साथ भी काम किया था। नितेश पांडे 50 से ज्यादा सीरियल्स में अभिनय कर चुके थे। लोगों ने उनके सभी किरदारों को खूब पसंद किया था। उनकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही दमदार रही थी लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं।

साल 1998 में की थी पहली शादी
नितेश पांडे की शादीशुदा जिंदगी सुर्खियों में छाई रही थी। आपको बता दें कि नितेश पांडे ने दो बार शादी की थी। नितेश पांडे ने साल 1995 में टीवी की दुनिया से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में पहली शादी की थी। नितेश पांडे की पहली पत्नी का नाम अश्विनी कालसेकर है। अश्विनी कालसेकर भी काफी शानदार एक्ट्रेस हैं। वह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अश्विनी कालसेकर थीं पहली पत्नी
नितेश पांडे और अश्विनी कालसेकर एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे लेकिन अचानक ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। शादी के 4 साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया था। साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह क्या था इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। दोनों ने कभी भी इस बारे में कैमरे के सामने कोई बात नहीं की थी।

टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से की दूसरी शादी
नितेश पांडे की दूसरी पत्नी का नाम अर्पिता पांडे है। अर्पिता पांडे से नितेश पांडे की शादी साल 2003 में हुई थी। ​अर्पिता पांडे पेशे से टीवी एक्ट्रेस हैं। हालांकि इनके बारे में गूगल पर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। अर्पिता पांडे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं और न ही उन्होंने इंटरनेट पर कोई अकाउंट बना रखा है। फिलहाल पति की मौत के बाद वह काफी टूट गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+