कैसे शुरू हुआ था Nitesh Pandey का करियर? शाहरुख खान की इस फिल्म में बने थे असिस्टेंट

टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता नितेश पांडे के अचानक निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। नितेश काफी सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा थे उन्होंने शाहरुख खान समत कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

Nitesh Pandey

Nitesh Pandey Demise: पिछले दिनों टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने एक्टर्स को खो दिया। पहले 32 साल के अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

नहीं रहे नितेश पांड
'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस और करीबी दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर नितेश पांडे कौन थे और उन्होंने अपने पूरे करियर में बॉलीवुड के किन सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

कौन थे नितेश पांडे?
नितेश पांडे लगभग 25 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने एक्टिग करियर में कई फिल्में और टीवी सीरियल में काम किया है। एक्टर ने बड़े पर्दे पर शाहरुख खान ही नहीं बल्कि आमिर खान, सलमान खान और अनुपम खेर जैसे तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है।

नितेश पांडे का फिल्मी करियर
नितेश पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सबसे पहले थिएटर से की थी। साल 1995 में उन्हें टीवी शो 'तेजस' से अपना पहला ब्रेक मिला। हालांकि ये शो उस वक्त ज्यादा नहीं चल पाया। इसके बाद उनके हिस्से में पहली फिल्म आमिर खान और ममता कुलकर्णी की 'बाजी' आई। जिसमें उन्होंने साइड रोल निभाया था।

इन बड़े एक्टर्स के साथ किया काम
इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' उनके असिस्टेंट बने थे। वहीं सलमान की दबंग 2 में डॉक्टर बन उन्होंने इलाज किया। साथ ही मेरे यार की शादी है, सिंस, खोसला का घोसला, शादी के साइड इफेक्ट्स, रंगून और बधाई हो जैसी 12 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह कई टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं।

अनुपमा शो में निभा रहे थे ये किरदार
फिलहाल वह अनुपमा जैसे फेम टीवी शो में नजर आ रहे थे। जिसमें वह अनुपमा के खास दोस्त का किरदार निभा रहे थे। अब इस शो नितेश पांडे को दोस्त का किरदार निभाते हुए नहीं दिखेंगे। वह अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। 51 साल की उम्र में एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस खबर पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+