शाहरुख खान से चिपक कर नाचीं दूल्हे की मां नीता अंबानी, देखते रहे पति मुकेश अंबानी और फिर जो हुआ
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट ने गत 12 जुलाई 2024 को मुंबई में बड़ी ही धूमधाम से शादी कर ली है। इस रॉयल वेडिंग में देश-विदेश के कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।
अनंत अंबानी की बारात के वीडियोज हुए वायरल
शादी के कई वीडियोज भी इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं अनंत अंबानी की बारात के भी कई वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इन वीडियोज में बॉलीवुड सेलेब्स जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अनंत और राधिका के लुक ने तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

नीता अंबानी के एक वीडियो ने उड़ाए होश
वहीं दूल्हे की मम्मी यानी नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी शाहरुख खान के साथ चिपक कर जमकर डांस कर रही हैं।
नीता अंबानी ने शाहरुख के साथ किया डांस
वहीं पास ही में खड़े नीता अंबानी के पति यानी मुकेश अंबानी दोनों को डांस करते देख रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। बारात के समय जब शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरा खान के साथ एंट्री की तो अचानक ही दूल्हेराजा अनंत अंबानी की मम्मी नीता अंबानी किंग खान के साथ जमकर ठुमके लगाने लगी गईं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
नीता-शाहरुख का डांस देख मुकेश अंबानी हुए हैरान
लोगों की मानें तो नीता अंबानी और शाहरुख खान का डांस देखकर खुद मुकेश अंबानी भी हैरान रह गए थे। वहीं शाहरुख खान अपने सिग्नेचर पठान मूव्स के साथ नीता अंबानी के साथ खूब थिरके। नीता ने शाहरुख को गले भी लगाया। हालांकि आमतौर पर शाहरुख खान पैपराजी को पोज देने से बचते हैं, लेकिन इस खास शादी में तो वह खुलकर पोज देते और इन्जॉय करते नजर आए।
शाहरुख खान और सलमान खान ने एकसाथ किया डांस
इसके अलावा एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और सलमान खान एकसाथ डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने एकसाथ हाथ में हाथ डालकर पोज देते हुए जमकर डांस किया और खूब मस्ती भी की। सलमान खान इस शादी में ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे जबकि शाहरुख खान ने ऑलिव ग्रीन कलर की पठानी सूट पहन रखा था और वह काफी हैंडसम लग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications