'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना ट्रीट जैसा', अभिषेक संग अफेयर की खबरों के बीच निम्रत कौर का बयान वायरल
Nimrat Kaur talks about Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अदाकारा निम्रत कौर का नाम बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन संग जुड़ रहा है। एक्ट्रेस को कई लोग घर तोड़ने वाली बता रहे हैं तो कईयों का कहना है कि उन्हें दूसरे इंसान का घर तोड़कर क्या मिला। इस बीच निम्रत कौर अपने पुराने इंटरव्यू को लेकर भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि शादी ज्यादा लंबी कहां चलती है। ये कमेंट उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर किया था। अब एक्ट्रेस का एक और इंटरव्यू खूब वायरल है।
निम्रत ने अमिताभ को लेकर कही ये बात
निम्रत कौर ने इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर बात बोली है। इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ पुराने इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से अमिताभ बच्चन के साथ वर्क एक्सपीरियंस को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिये एक ट्रीट जैसा रहा।

'ससुर की बात कर रही है'
अब एक्ट्रेस का ये पुराना इंटरव्यू जब वायरल हो रहा है तो लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये अपने ससुर की बात कर रही है तो दूसरे ने कहा कि दूसरों का घर तोड़ने में किसी को क्या ही मजा आता है।
अभिषेक संग अफेयर की खबरों ने पकड़ा तूल
वहीं कई लोगों ने कहा कि ऐश्वर्या राय भी यही बात कहती थी शादी से पहले मगर शादी के बाद सबकुछ बदल गया। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये बयान ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब अभिषेक संग एक्ट्रेस के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय के फैंस निम्रत कौर को ही अभिषेक संग उनके रिश्ते में खटास पड़ने के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। फैंस का मानना है कि निम्रत की वजह से ही दोनों के रिश्ते में दरार आई। ऐसे में फैंस इस बात से काफी परेशान हैं कि निम्रत की वजह से ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता खराब हुआ है। हालांकि ऐसी अफवाहें ही हैं और इनपर अभी तक ना तो निम्रत और ना ही अभिषेक का कोई रिएक्शन सामने आया है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications