क्या बच्चन परिवार की बहू बनेंगी निमृत कौर? अभिषेक संग अफेयर की खबरों के बीच शादी को लेकर अब क्यों मचा है बवाल

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास की खबरों ने तो लंबे समय से तूल पकड़ा हुआ है। इस बीच एक्टर के अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि इसी वजह से ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में दरार पड़ी है। इस बीच निमृत कौर ने शादी को लेकर कुछ कहा है, जिसे सुनकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

निमरत कौर अभिषेक बच्चन के साथ अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी में दिक्कतों की वजह भी वही हैं। इन अफवाहों के बीच, इंडिया टाइम्स को दिए गए 2016 के निमरत के पुराने इंटरव्यू की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की।

Nimrat Kaur

शादी के बारे में निमृत कहती हैं कि मुझसे पूछा गया कि मैं शादी क्यों नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं अभी तक सिंगल हूं। मैंने कहा कि मुझे नहीं मालूम तुम्हारे दिमाग में ये बात कैसे आई। इसका इस बात से कोई लेना देना ही नहीं है कि मैं कुछ नहीं करना चाहती क्योंकि मेरी शादी नहीं हुई है। शादी एक ऐसी चीज है जो किस्मत से होती है और ये अपने ही समय पर होती है।

निमृत ने कहा कि जब आपको सही इंसान मिलता है तभी शादी होती है। मुझे नहीं लगता कि ये सारी चीजें पहले से तय हो सकती हैं। अब निमृत का ये इंटरव्यू खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस का ये बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ऐश्वर्या संग उनके रिश्ते में खटास और निमृत संग उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपने तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। इस बीच कपल के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब अभिषेक बच्चन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन और अमिताभ के बेटे को मुंबई एयरपोर्ट पर उनके दोस्त और डायरेक्टर बंटी वालिया और उनके बेटे के साथ देखा गया।

इस क्लिप में पैपराजी एक्टर को पोज देने के लिए कहते हैं तो अभिषेक बोलते हैं कि बस भईया बहुत हो गया अब थैंक यू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+