Nikki Tamboli की चमक सकती है किस्मत, दो बड़े शोज का मिला ऑफर

रिएलिटी शोज में धमाल मचाने के बाद निक्की तम्बोली के पास फिलहाल टीवी इंडस्ट्री के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए हैं।

मुंबई, 30 मईः 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रह चुकीं निक्की तम्बोली ने अब दर्शकों के बीच अपनी अच्छी पहचान बना ली है। सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपना जलवा दिखाने के बाद एक्ट्रेस निक्की तम्बोली को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। रिएलिटी शोज में धमाल मचाने के बाद निक्की तम्बोली के पास फिलहाल टीवी इंडस्ट्री के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए हैं। यह दोनों ही प्रोजेक्ट्स रिएलिटी शोज से जुड़े हुए ही हैं जिनमें उन्हें शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

Nikki Tamboli

'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निक्की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक्की तम्बोली को दो हाई-प्रोफाइल रिएलिटी शोज के लिए संपर्क किया गया है। उनमें से एक टीवी का चर्चित डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' है। यह शो लंबे समय के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है और कहा जा रहा है कि निक्की तम्बोली शो में अपने डांस का तड़का लगाती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड रिएलिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड के हिंदी रीमेक का हिस्सा बनने के लिए निक्की तम्बोली से कहा गया है।

विदेश में करेंगी रिएलिटी शो
खबर है कि टेम्पटेशन आइलैंड के हिंदी रीमेक की शूटिंग विदेश में होगी। हालांकि शो का कांसेप्ट इंगलिश के जैसा ही होगा। आपको बता दें कि इस शो में एक लड़का अपने लिए लड़की तलाश करता दिखाई देगा। टेम्पटेशन आइलैंड की प्रोडक्शन टीम के साथ बैठक हो चुकी है और वह निक्की तम्बोली को इसका हिस्सा बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट के बारे में निक्की का कहना है कि दोनों शोज की डेट्स आपस में क्लैश कर रही हैं। ऐसे में वह अपने फैसले को लेकर थोड़ी परेशान हैं। इससे पहेल निक्की तम्बोली 'बिग बॉस 15' फेम प्रतीक सहजपाल के साथ 'द खतरा शो' में भी देखा गया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+