निखिल पटेल ने खोली दलजीत कौर की पोल-पट्टी, 'दिखावे की शादी' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Nikhil Patel On Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इस समय मुश्किलों से घिरी नजर आ रही हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी तबसे चर्चा में है, जबसे वह अपने बेटे के साथ केन्या से भारत लौटी हैं। दलजीत ने भारत लौटत ही सोशल मीडिया पर बेवफाई के कई पोस्ट भी शेयर किए थे।
दलजीत कौन ने कराई एफआईआर
वहीं गत 2 अगस्त 2024 को दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। निखिल जो अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए थे, वह अब खुलकर बोले हैं। निखिल ने अपनी दूसरी शादी को लेकर कई सारे राज खोले हैं।

निखिल पटेल ने खोली दलजीत कौर की पोल-पट्टी
निखिल पटेल ने बताया है कि शादी के बाद से लेकर अब तक उनके साथ क्या-क्या हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निखिल ने दलजीत कौर की पूरी पोल-पट्टी खोल दी है। उन्होंने बताया है कि दलजीत को पता था कि पहली पत्नी से उनका कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है, फिर भी मुंबई में 'दिखावे' की शादी की गई।
केन्या में 'नॉन-सेलिब्रिटी' वाली लाइफ
निखिल पटेल ने बताया है- दलजीत का केन्या में 'नॉन-सेलिब्रिटी' वाली लाइफ जीना मुश्किल हो रहा था। वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। वो मेरी छोटी बेटी से कभी मिली तक नहीं हैं। आपको बता दें कि निखिल पटेल ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दलजीत कौर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
मार्च 2023 में हुई थी निखिल और दलजीत की शादी
निखिल पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा है- दलजीत और मैं साल 2022 में दुबई में मिले और फिर मार्च 2023 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के ठीक बाद हम नैरोबी, केन्या शिफ्ट हो गए , जहां मैं एक एनआरआई के रूप में काम करता हूं और रहता भी हूं। हम जनवरी 2023 तक एक परिवार की तरह केन्या में साथ रहे। इसके बाद वो जेडन के साथ भारत लौट गईं।
'पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ था'
निखिल पटेल ने बताया- दलजीत काफी समय से भारत लौटने पर अड़ी हुई थीं। उन्हें पता था कि मेरा पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। मेरी लीगल टीम ने दलजीत के पैरेंट्स को लेटर भेजा, जिसमें इस बात का जिक्र था। फिर भी दलजीत के पैरेंट्स ने अपनी बेटी की शादी मुझसे करवाई थी। दरअसल दलजीत को ये दिखावा करना था कि हमने कानूनी रूप से शादी की है। ये सब जानबूझकर किया गया था।
'मैंने केन्या में दलजीत की खूब मदद की थी'
निखिल ने बताया- दलजीत के केन्या आने के बाद मैंने उनकी काफी मदद की। यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट के लिए एक स्टूडियो भी बनवाकर दिया। वो स्क्रिप्ट लिखकर अपनी शॉर्ट फिल्मों को मार्केट में जारी कर भारत में काम हासिल करना चाहती थीं। निखिल ने कहा कि जब उन्हें ऐसा करके भी सक्सेस नहीं मिली, तब भी एक सपोर्टिंग पार्टनर के तौर पर उन्होंने हर प्रोजेक्ट में उनकी मदद की। निखिल पटेल ने बताया- दलजीत केन्या में नए नॉन-सिलेब्रिटी स्टेटस को अपना नहीं पा रही थीं।
'दलजीत ने मुझे फोन पर बहुत कुछ कहा'
निखिल पटेल ने कहा- शादी के 8 महीने बाद ही दलजीत और जेडन केन्या से चले गए थे। निखिल ने ये भी कहा कि दलजीत के केन्या छोड़ने के कई हफ्ते बाद भी वो उनसे संपर्क में थे। रोजाना बातचीत होती थी। दलजीत कई बार वीडियो और फोन कॉल पर उनसे गाली-गलौज करती थीं।
'दलजीत ने एक नई कहानी गढ़ी थी'
निखिल पटेल आगे कहते हैं- इस साल जून में दलजीत केन्या आईं, लेकिन उनका उद्देश्य सिर्फ अशांति फैलाना और सोशल मीडिया पर ऐसा कॉन्टेंट बनाना था, जिससे वो दिखा सकें कि वो बेघर हैं। उन्होंने एक कहानी गढ़ी। कोर्ट से आदेश ले लिए, ताकि उन्हें और जेडन को कभी बेदखल न किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications