निया शर्मा के बढ़े नखरे, 'बिग बॉस 18' में एंट्री लेने से पहले रखी बड़ी शर्त
Nia Sharma New Condition With Bigg Boss 18 Makers: बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है। ये टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो भी है। बिग बॉस 18 शुरू होने में मात्र 3 दिन बचे हैं। इसके संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ रही है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इस शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।
इसकी अनाउंसमेंट खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने शो के फिनाले एपिसोड में किया था। निया अपने शोज और एक्टिंग की वजह से पहले से ही दर्शकों की पंसदीदा बनी हुई हैं। लेकिन जैसे ही उनके फैन ने बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री के बारे में सुना तो ज्यादा खुश हो गए। लेकिन अब निया से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं निया
रिपोर्ट्स की माने तो निया ने शो के मेकर्स के सामने एक शर्त रख दी है। दरअसल उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स के सामने फीस बढ़ाने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स की माने तो निया को मेकर्स के हर दिन 5.50 लाख रुपए देंगे। उनकी एक हफ्ते की फीस 37 लाख 80 हजार रुपए होगा। इस फीस के साथ वो पहले से ही शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हालांकि निया और मेकर्स बीच बिग बॉस 18 के लिए महज 15 दिन का ही कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है। इसके बाद वो शो में जनता की वोटिंग के आधार पर टिकेंगी। खै़र, अब देखना ये है कि मेकर्स निया की शर्त मानते हैं या नहीं। हालांकि फीस बढ़ाने की खबर पर अभी तक मेकर्स और निया दोनों की ही तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। Oneindia Hindi इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
3 दिन बाद शुरू होगा शो
बता दें, बिग बॉस शो इस हफ्ते 6 अक्टूबर यानी रविवार के दिन लॉन्च होगा। शो में करीब 16 कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेलने उतरेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो शो में निया के अलावा चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications