निया शर्मा के साथ हुआ हादसा, आग में झुलसने से बचा चेहरा, शेयर किया खौफनाक वीडियो
Nia Sharma Accident: फेमस टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि निया शर्मा के साथ टीवी शो 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर एक हादसा हो गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गई हैं।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सीक्वेंस के शूट के दौरान आग की लपटें निया शर्मा के चेहरे पर लगी थीं और वह एकदम लड़खड़ा गई थीं। इसके बाद तुरंत ही शूट रोक दिया गया था। निया शर्मा ने सेट से अपनी कुछ तस्वीरें और आग लगने वाले सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शूट करते समय आग की लपटों ने घेरा
रिपोर्ट् में कहा गया है कि इस सीन को शूट करते समय निया शर्मा के साथ साथ शो की टीम के किसी भी सदस्य को अंदाजा नहीं था कि इस तरह का हादसा हो जाएगा। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि निया टीवी के पॉपुलर शो सुहागन चुड़ैल की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
निया शर्मा ने शेयर किया हादसे का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आग की मशालें लिए निया शर्मा को घेरे हुए थे, जो शूट का हिस्सा थे। निया उनसे बचने की कोशिश करती नजर आ रही थीं। इसी दौरान आग की लपटों में उनका चेहरा झुलसने से बल बाल बच जाता है। निया शर्मा चिल्लाती हैं और जमीन पर गिर पड़ती हैं।
सेट पर आग में झुलसने से बचीं निया शर्मा
जैसे ही निया शर्मा जमीन पर गिरती हैं, डायरेक्टर तुरंत ही कट बोल देते हैं। इससे पहले निया ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और उसके कैप्शन में लिखा था- दुर्घटना से हमेशा ही एक कदम दूर रहती हूं। जिस सीन को शूट करने के दौरान निया शर्मा का चेहरा झुलसने से बचा है, उसमें उन्होंने मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे।
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं हालचाल
निया शर्मा के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 'सुहागन चुड़ैल' शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर टेलिकास्ट किया जाता है। शो के साथ-साथ इसमें निया शर्मा के किरदार की भी जमकर तारीफें हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications