तलाक की खबरों के बीच रणवीर सिंह ने शेयर की ऐसी फोटो, तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ किया ये काम

Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया और एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने तलाक की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने फैंस और सेलेब्स दोस्तों को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही अपनी और पत्नी दीपिका पादुकोण की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शोल मीडिया पर शेयर की है। कपल की ये क्यूट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

deepika padukone

रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ रोमांटिक फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक जहाज के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों बाहर की ओर झुके हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं और कैमरे से दूर मुंह करके मुस्कुरा रही हैं। वहीं रणवीर सिंह हंस रहे हैं और दीपिका के के पास में बैठकर लेंस की तरफ देख रहे हैं।

रणवीर ने कैप्शन में लिखी ऐसी बात
इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। रणवीर ने रेड कलर के हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे मुंबई
इस फोटो को पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद ही रणवीर सिंह को अपनी कार में अलीबाग से मुंबई लौटते हुए देखा गया था। पैपराजी ने रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर अपनी कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पीछे की सीट पर बैठकर पत्नी दीपिका पादुकोण से कुछ बात कर रहे थे। पैपराजी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अलीबाग से जन्मदिन मनाकर लौटने के बाद।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी
रणवीर सिंह ने करीब 6 साल तक डेटिंग करने के बाद नवंबर 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी कर ली थी। इस कपल ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है जिसमें 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और '83' जैसी मूवीज शामिल हैं।

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणवीर सिंह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' में भी कैमियो रोल निभाती नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोश की फिल्म 'फाइटर' भी साल 2024 के जनवरी महीने में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+