रणदीप हुड्डा के फैंस के लिए बड़ी खबर, शूट के दौरान घायल हुए एक्टर, हुई सर्जरी

मुंबई, 03 मार्च। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा सेट पर शूट के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें अपने एक पैर के घुटने की सर्जरी करानी पड़ी है। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने कहा कि हुड्डा को पिछले महीने वेब सीरीज के लिए एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी।

करानी पड़ी सर्जरी

करानी पड़ी सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 45 वर्षीय एक्टर रणदीप हुड्डा को 1 मार्च को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। करीबी सूत्र ने कहा, 'कल रात उनकी सर्जरी हुई। एक दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। यह वही घुटना है जो फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान घायल हो गया था और उसका ऑपरेशन करना पड़ा था।

एक्टर हो रहा था दर्द

एक्टर हो रहा था दर्द

रियल लाइफ की घटनाओं पर आधारित इंस्पेक्टर अविनाश वेब सीरीज उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों से निपटने वाले धाकड़ पुलिस ऑफिसर के जीवन का नाटकीय रूपांतरण है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा नेटफ्लिक्स रिवेंज ड्रामा सीरीज 'कैट' में भी नजर आएंगे। सूत्र ने कहा कि रणदीप को ज्यादा दर्द नहीं हो रहा था, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे रणदीप

इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे रणदीप

'हाईवे' फिल्म के अभिनेता को अपने सह-कलाकार अमित सियाल के साथ एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान चोटें आईं। हालांकि, हुड्डा ने अपने घाव का इलाज कराने से पहले सीन को पूरा करना ठीक समझा। नीरज पाठक, जो सनी देओल की 'भैयाजी' में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, क्राइम-थ्रिलर श्रृंखला 'इंस्पेक्टर अविनाश' का निर्देशन कर रहे हैं। सीरीज में हुड्डा एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से पूछा, सर पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? एक्टर ने दी तगड़ी सलाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+